मरु महोत्सव की तैयारियों जोरों पर
जैसलमेर, 01 फरवरी/ जैसलमेर में पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 5 से 7 फरवरी तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मरु महोत्सव को लेकर इन दिनों जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
पर्यटक स्वागत केंद्र के सहायक निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि मरु महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली विविध प्रतियोगिताओं के लिए मापदण्ड एवं शतेर निर्धारित कर दी गयी हैं।
मरुश्री प्रतियोगिता के लिए ये होंगे मापदण्ड
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रथम दिवस 5 फरवरी को सर्वाधिक प्रतिष्ठा वाली प्रतियोगिता ’’ मरुश्री ’’ के लिए प्रतिभागी के लिए वयस्क होना आवश्यक हैं एवं उसकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए जिसका उसे प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसी प्रकार प्रतिभागी की ल बाई 5 फीट 6 ईंच से कम नहीं होनी चाहिए। मरुश्री विजेता को मेले े तीनों दिवस तक मरुश्री पौशाक में उपिस्थत रहना होगा एवं उन्हें विभाग द्वारा अनुबंधित फोटोग्राफरों से फोटो खिंचवाना होगा। इसे साथ ही प्रतियोगी को शौभायात्रा में भाग लेना भी आवश्यक होगा। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्राभत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। मरुश्री प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक हैं। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा। पूर्व प्रथम विजेता मरुश्री सि मलित नहीं हो सेगा।
मिस मूमल के लिए मापदण्ड ये होगें
मरु महोत्सव में महिलाओं के लिए प्रतिष्ठापूर्ण प्रतियोगिता ’’ मिस. मूमल ’’ प्रतिभागी े लिए प्रतियोगी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक हैं जिसका प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। मिस. मूमल प्रतियोगी अविवाहित होनी चाहिए एवं कोहनी े उपर वाला चूड़ा पहने हुए नहीं हो। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्राभत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। मिस.मूमल प्रतियोगी राजस्थान की मूलनिवासी होना आवश्यक हैं। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा। पूर्व प्रथम विजेता मिस.मूमल सि मलित नहीं हो सेगी।
मुछ प्रतियोगिता के ये मापदण्ड अनिवार्य
मरु महोत्सव में आयोजित होने वाली ’’ मूँछ प्रतियोगिता ’’ में भाग लेने वाला प्रतिभागी वयस्क होना आवश्यक हैं एवं उसकी अच्छी कद काठी होनी चाहिए। मूंछ विजेता को मेले े तीनों दिवस तक उपिस्थत रहना होगा एवं उसे अनुबंधित फोटोग्राफर से फोटो खिंचवाने होगें एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी मूंछ प्रतिभागियों को शौभायात्रा में भाग लेना होगा।
प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्राभत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा। मंूछ प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक हैं। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा। पूर्व प्रथम विजेता मूंछ सि मलित नहीं हो सेगा।
मूमल-महेन्द्रा प्रतियोगिता के ये मापदण्ड
मरु महोत्सव में आयोजित होने वाली ’’ मूमल-महेन्द्रा ’’ प्रतियोगिता में भाग लेने वालों की उम्र 10 से 18 वर्ष तक होना आवश्यक हैं जिसका प्रमाण-पत्र देना होगा। मूमल व महेन्द्रा एक साथ ऊंट पर नहीं बैठेगें। मूमल व महेन्द्रा की वेशभूषा पश्चिमी राजस्थान े मारवाड़ पद्वति पर आधारित होनी चाहिए एवं उने गहने, परिधान एवं पूर्ण वेशभूषा एक अविवाहित लड़की व लड़े की अभिव्यिक्त एवं प्रस्तुतीकरण होनी चाहिए। मूमल/महेन्द्रा प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक हैं। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा। पूर्व प्रथम विजेता सि मलित नहीं हो सेगा। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्राभत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। मूमल प्रतियोगी का विवरण परिशिष्ठ प्रथम में तथा महेन्द्रा प्रतियोगी का विवरण परिशिष्ठ द्वितीय में देना आवश्यक होगा।
साफा बांध प्रतियोगिता मापदण्ड
मरु महोत्सव में आयोजित होने वाली ’’साफा बांध ’’ प्रतियोगिता े प्रतियोगी को स्वच्छ एवं पारंपरिक पौशाक में स्टेज पर पहुंचना आवश्यक होगा। प्रतियोगी को जैसलमेर शैली का ही साफा बांधना अनिवार्य होगा। प्रतियोगी को शौभायात्रा में भाग लेना आवश्यक होगा। साफा पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध कराय जाएगा जो प्रतियोगिता पूर्ण होने पर वापिस लौटाना होगा।
साफा बांध प्रतियोगी राजस्थान का मूल निवासी होना आवश्यक हैं। निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम रहेगा। पूर्व प्रथम विजेता सि मलित नहीं हो सेगा। प्रतियोगी को किसी प्रकार का यात्राभत्ता एवं आवास सुविधा देय नहीं होगी। आवेदक को अतिरिक्त फोटो देना होगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top