सलमान के पास बहुत बड़ा दिल
मुंबई। सलमान खान को उनकी चैरिटी के लिए कौन नहीं जानता। अभिनय क्षमता के अलावा उनके पास बहुत बड़ा दिल भी है। इसका उदाहरण देते हुए स्वयं भुक्तभोगी रहे सलमान सजा पूरी कर चुके गरीब अपराधियों के लिए एक सार्थक प्रयत्न कर रहे हैं।
इसी क्रम में सार्थक पहल करते हुए उन्होंने हाल ही सजा पूरी कर लेने के बाद भी जेल में पड़े हुए लगभग 400 कैदियो की तरफ से जुर्माना भरकर उन्हें जेल से आजाद करवाने की पहल की है। सलमान के चैरिटेबल ट्रस्ट "बीइंग ±युमन" ने जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर ऎसे कैदियों की मदद की गुहार लगाई है, जो गरीबी या अन्य कारणों की वजह से जुर्माना नहीं भर पाए और सजा पूरी कर लेने के बाद अब तक जेल में ही हैं। जेल अधिकारियों ने भी पत्र न्यायिक विभाग को भेज दिया है। उनकी मुक्ति के लिए अभी प्रशासन की तरफ से "नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट" की आवश्यकता होगी। उनकी सहमति मिलने के बाद सलमान लगभग चालीस लाख रूपए जमा करेंगे।
आईजी विनय कुमार गुप्ता(जेल, यूपी) बताते हैं, "उत्तर प्रदेश की लगभग 63 जेलों में ऎसे लगभग चार सौ बंधक हैं। अपराधी को सजा के साथ ही एक जुर्माना भी भरना होता है, अगर वह इसे देने में असमर्थ होता है, तो इसके बदले उसे अतिरिक्त सजा काटनी पड़ती है।"

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top