शहर के हृदयस्थल में लगी अत्याधुनिक गुमटी
जोधपुर. सोजती गेट पर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिसकर्मी अब गर्मी में परेशान नहीं होंगे। सोजती गेट व्यवसाय विकास समिति ने यातायात पुलिस की परेशानी दूर करने और शहर के हृदयस्थल की खूबसूरती बढ़ाने की पहल करते हुए यहां अत्याधुनिक गुमटी स्थापित की है।
शुक्रवार सुबह जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी और पुलिस कमिश्नर भूपेंद्र कुमार दक इसका विधिवत लोकार्पण करेंगे। विकास समिति के अध्यक्ष ओपी सचदेवा ने बताया कि शहर का प्रमुख क्षेत्र होने के कारण सोजती गेट पर सर्वाधिक भीड़ रहती है। यहां विदेश सैलानियों का भी सर्वाधिक आगमन होता है। ऐसे प्रमुख स्थल के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए विकास समिति ने जन सहयोग से एक विशेष यातायात गुमटी का निर्माण करवाया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top