अंग्रेजी पढ़ाना पड़ा महंगा
जोधपुर. प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यार्थियों को अंग्रेजी का पाठ पढ़ाते समय एक फिल्म का उदाहरण प्रस्तुत करना स्कूल में तैनात संदर्भ शिक्षिका को नागवार गुजरा। शिक्षिका नीलम राजपुरोहित ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग व सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों से की है।
अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी। यह आरोप राउप्रावि खोखरिया के प्रधानाध्यापक आरएन गोस्वामी पर लगा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह प्रार्थना के बाद प्रधानाध्यापक गोस्वामी ने विद्यार्थियों से अंग्रेजी में नाम पूछा। इस पर विद्यार्थियों ने उत्तर देने की विधि में उत्तर न देकर सीधा अपना नाम ही बताया।
तब प्रधानाध्यापक ने कहा कि अपने नाम से पहले अंग्रेजी में माय नेम इज.. जरूरी है। प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया है कि उन्होंने विद्यार्थियों को उत्तर देने के समय उदाहरण में बताया कि माय नेम इज शीला। इसे दोहराते कहा कि माय नेम इज शीला, शीला की जवानी। शिक्षिका ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि यह मुझे अच्छा नहीं लगा। पत्र में उसने लिखा है कि अंग्रेजी पढ़ाने का यह तरीका उचित नहीं है।
मुझे अच्छा नहीं लगा
बच्चों को फिल्मी उदाहरण देकर पढ़ाई करवाना उचित नहीं है। स्कूल में छात्राएं भी पढ़ती हैं। यह मुझे अच्छा नहीं लगा। मैने इसकी शिकायत की है।
नीलम राजपुरोहित, संदर्भ शिक्षिका, सर्व शिक्षा अभियान, विकास खंड मंडोर

शिकायत मिली है 
संदर्भ शिक्षिका ने बच्चों को पढ़ाने के तरीके के संबंध में प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत की है। मामले की सच्चाई का पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं।ञ्ज
धनराज व्यास, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान, जोधपुर

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top