घर में एकसाथ गूंजी तीन किलकारी
जोधपुर.उम्मेद अस्पताल में गुरुवार सुबह चार बजे जिले की शेरगढ़ तहसील के तेना गांव निवासी धापू कंवर (35) ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया है। प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा स्वस्थ हैं। गायनी विभाग की डॉ. एचवी सिंह ने बताया कि एक साथ दो बच्चों का जन्म कई बार होता है, लेकिन एक साथ तीन बच्चों के जन्म के मामले कभी कभार ही सामने आते हैं।
उनके कार्यकाल में सामान्य प्रसव से तीन बच्चियों के जन्म का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले धापू कंवर की सोनोग्राफी में तीन बच्चों के होने की जानकारी मिल गई थी। यह तीनों बच्चियां एक ही आंवल (प्लेसेंटा) से जुड़ी हुई थीं। इनके वजन क्रमश: 2, 2.5 और 2.3 किग्रा हैं।
उन्होंने बताया कि दस मिनट में ही एक के बाद एक इन तीनों बच्चियों का जन्म हुआ। धापू कंवर के पति बख्तावर सिंह ने बताया कि उनके पहले भी दो बेटियां हैं। उन्होंने पत्नी के स्वस्थ होते ही नसबंदी ऑपरेशन करवाने की बात कही है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें