बढ़ेगी आयकर में छूट की सीमा!
नई दिल्ली। आगामी आम बजट वेतनभोगियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। सरकार इनकम टैक्स में छूट की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी साल 2012-13 के बजट में टैक्स छूट की सीमा 1 लाख 80 हजार से बढ़ाकर 2 लाख रूपए करने की व्यवस्था कर सकते हैं। सरकार के इस कदम से लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक सरकार टैक्स स्लैब में भी बदलाव करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक टैक्स स्लैब में बदलाव डायरेक्ट टैक्स कोड बिल के हिसाब से होगा, यह बिल 2010 में संसद में पेश किया गया था।
बिल में प्रस्ताव है कि सालाना 2 लाख से 5 लाख की आय वालों पर 10 फीसदी, 5 से 10 लाख तक की आय वालों पर 20 फीसदी और 10 लाख से ऊपर की आय वालों पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाए। वर्तमान में 1 लाख 80 हजार से 5 लाख तक की आय वालों पर 10 फीसदी, पांच से 8 लाख तक की आय वालों पर 20 फीसदी,8 लाख से ऊपर की आय वालों पर 30 फीसदी टैक्स लगता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top