नेहरू ने पैदा किया देश में भ्रष्टाचार
इंदौर। उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के एक मंत्री के भ्रष्टाचार में पकड़े जाने पर प्रधानमंत्री रहते नेहरू ने कहा था, इससे क्या फर्क पड़ता है? देश का पैसा देश में तो है ही ना। इसके बाद ही देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला और आज यह स्थिति है। कैलाश ने भाजपा के भ्रष्ट मंत्रियों का खुलकर बचाव करते हुए अभी तक चालान पेश नहीं होने की दुहाई दी। प्रदेश में लगातार पकड़ में आ रहे भ्रष्ट अधिकारियों के प्रश्न पर उन्होंने इसके लिए पूरे प्रशासन को दोषी बताया। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सरकार पांच साल में बदल जाती है, लेकिन प्रशासनिक ढांचा वही रहता है। हमारे साथ भी यही हुआ। भ्रष्ट प्रशासन हमें विरासत में मिला, जिसमें हम सुधार कर रहे है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा के शासन में भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा मोटा माल कमाने के प्रश्न को वे टाल गए।
कैलाश ने भाजपा द्वारा प्रदेश में लागू की गई ग्राम न्यायालय व्यवस्था पर भी अंगुली उठाते हुए कहा कि न्याय देने वाले निष्पक्ष नहीं हो रहे थे, जिसके कारण इस योजना का उदद्ेश्य पूरा नहीं हो पा रहा था। न्याय पाने वाले लोगों का न्याय देने वाले लोगों से परिचय ही निकल रहा था, जिसके कारण पूरा न्याय नहीं हो पा रहा था।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें