स्वल्पाहार में सीएम, नेता प्रतिपक्ष पहुंचे
जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल शिवराज पाटील की ओर से गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित जलपान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे, राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
राजभवन के लान में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ चंद्रभान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी, गहलोत मंत्रिपरिषद के सदस्य, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी, गणतंत्र दिवस पर उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top