गजल गायक मेहंदी हसन की हालत खराब
 
कराची। मशहूर गजल गायक मेहंदी हसन की हालत काफी बिगड़ गई हैं। मंगलवार रात को कराची के आगा खान अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालात काफी ज्यादा खराब हैं। बताया जा रहा है कि मेहंदी हसन के फेफ ड़े में संक्रमण हो गया हैं। इसके अलावा पीठ के घावों से भी वें जूझ रहे हैं।

उनके बेटे ने बताया कि पिछले ढाई साल से वह ट्यूब के जरिए खा- पी रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी पिछली एक माह से आवाज भी बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि इलाज के लिए वह भारत आना चाहते थे, लेकिन उनकी यह ख्वाहिश अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी। डाक्टरों ने उन्हें यात्रा करने से सख्ती से मना किया है।

कहा जा रहा है कि उनके इलाज का पूरा खर्च पाकिस्तान सरकार उठा रही हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान करीब 45 लाख रूपए का बकाया हैं। राजस्थान में झुंझून में जन्में मेहंदी हसन फरवरी 2010 में भारत आने वाले थे। उन्होंने लता मंगेशकर, दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन से मिलने की इच्छा जताई थी। 2008 में भी उन्हें भारत आना था, लेकिन मुंबई पर आंतकी हमले के बाद उनका दौरा रद्द् हो गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top