नीम महोत्सव में लगने वाले पौधों का मनाया जायेगा जन्मदिन 
बाड़मेर
सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने शुक्रवार को बारिश के बीच एक व्यक्ति एक नीम अभियान मारवाड़ी महासभा और वन मण्डल बाड़मेर के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय माडपुरा निम्बानियो की ढाणी में नीम महोत्सव का आयोजन श्रीमती पुष्पा चौधरी के मुख्य आतिथ्य में किया।।विद्यालय परिसर में इक्यावन नीम और इतने ही दूसरे पोधे हरियाली तीज पर महिला शिक्षिकाओं ,छात्राओ और ग्रुप सदस्यों ने सामूहिक रूप से रोपित किये।
विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुष्पा चौधरी ,छिन्दरपाल कौर,पन्नी चौधरी ,चंद्रा कुमारी ,लक्ष्मी चौधरी ,,राधामणि एवं ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अनिल सुखानी,अमित बोहरा,रमेश कड़वासरा,महेश पनपालिया,स्वरुप सिंह भाटी ,अशोक राजपुरोहित,छोटू सिंह पंवार,जय परमार,छगन सिंह चौहान,हाकम सिंह भाटी,गोगाराम चौधरी,चौकीदार भगाराम चौधरी ने बालिकाओ के साथ मिलकर नीम के पोधे रोपित किये।।अनुसाशित और पंक्तिबद्ध रूप से लगाये पोधो से छात्राओ ने पोधो से हाथ मिला कर दोस्ती की।।छात्राओ का उत्साह देखते बनता था।।छात्राओ नेबताया की अपने हाथ से पोधे लगाए हे उनकी रोज देखभाल करेंगे।।
ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की ग्रुप के सरंक्षक अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक महेंद्र सिंह चौधरी के सुझाव को अम्ल में लाते हुए जिन जिन स्थानों पर नीम महोत्सव के तहत पोधे लगाये जा रहे हे अगले साल रोपित वाले दिन पर पोधो का जन्मदिन मनाया जाएगा,ताकि पोधो के सरंक्षण और उनके जीवित की स्थति का आंकलन हो सके।।
इस अवसर पर श्रीमती पुष्पा चौधरी ने कहा की पौधरोपण बरसात के मौसम में आजकल शौकिया हो गया हैं।मगर ग्रुप द्वारा नीम महोत्सव के जरिये एक मिशन और लक्ष्य के साथ बेहतरीन स्थानों पर अभियान के रूप में पौधरोपण कर अनूठा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा की पोधे लगना मात्र हल नही इनके सरंक्षण की जिम्मेदारी भी हमे लेनी होगी तभी हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर पाएंगे।।
इस अवसर पर अनिल सुखानी ने कहा की पेड़ व्यक्ति के जन्म से मृत्यु तक साथ देते हैं।बच्चे के जन्म के बाद उसे झूला उपलब्ध कराते हे वो लकड़ी का होता हे और जब इंसान को मृत्यु के बाद जिस अर्थी पे शमशान घाट ले जाते वो लकड़ी की होती हैं।हम अगर अब पेड़ो का महत्त्व समझ नही पाये तो प्रकृति विनास की और अग्रसर होगी।।आज वक्त हर व्यक्ति को एक पेड़ आवश्यक रूप से लगना चाहिए।।
महेश पनपालिया ने नीम महोत्सव को वक़्त की जरुरत बताते हुए इससे आम आदमी को जुड़ने का आह्वान किया।उन्होंने ग्रुप केनीम महोत्सव के तहत एक व्यक्ति एक नीम अभियान की तारीफ करते हुए कहा की इससे आम जन में जागरूकता आएगी।।कार्यक्रम को अमित बोहरा,अशोक राजपुरोहित,रमेश कड़वासरा ने भी संबोधित किया।।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top