कार्यकर्ता योजनाओं को समझ कर आमजन तक पहुंचाएं : यूआईटी अध्यक्ष
बाड़मेर.
उत्तरलाई रोड स्थित उत्तरलाई नाडी पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सवाई कुमावत ने की। सम्मेलन में यूआईटी अध्यक्ष डॉ. प्रियंका चौधरी, चौहटन विधायक तरूण राय कागा, पूर्व जिला अध्यक्ष मेजर पर्वतसिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनओं को समझ कर आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं है, फिर भी सरकार के खिलाफ शिकायत लेकर आते हैं, ये गलत है। पहले आप सरकार की योजनाओं को पूर्ण तरीके से समझ लें। उन्होंने युवाओं को जोश को बरकरार रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफों के पुल भी बांधे। युवा ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं। 
प्रदेश मंत्री महेन्द्र नेण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओ को मेहनत कर केन्द्र सरकार की आेर से किए जा रहे कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है। चौहटन विधायक ने कहा कि विकास एक सतत् प्रक्रिया है। विकास के नाम सरकार के खजाने में धन की कोई कमी नहीं है। 
जनता ने पार्टी को चुना और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम जनता की कसौटी पर खरे उतरें। चुनावी वादों को पूरा करें। इसके लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाए। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यकर्ता पुरुषोत्तम खत्री ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता की भूमिका को महत्व नहीं समझा जा रहा है। कार्यकर्ताओं को सिर्फ वोटो के समय याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि शासन में बैठे जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझें। कार्यकर्ता व आमजन की समस्या में हर समय तत्पर रहे। जिससे कार्यकर्ताओं का जोश बरकरार रहेगा। 

कार्यकर्ता जनसुनवाई अगले माह
बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि पूरे प्रदेश में सरकार कार्यकर्ता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिसमें तीन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व सभी प्रशासनिक अधिकारी भाग लेंगे। जिसमें बूथ इकाई से लगाकर जिलाध्यक्ष तक सभी मोर्चा, मण्डल सहित जिला स्तर समस्याओं को सुनकर समाधान किया जाएगा। जिसमें विधायक व सांसद को दूर रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान मेजर परबतसिंह, बालाराम मूढ़, कैलाश कोटडिया, प्रकाश सर्राफ, बलवंत सिंह भाटी , भरत शर्मा सहित करी कार्यकर्त्ता मौजूद थे।  

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top