बाड़मेर श्रमदान में उमड़ा शहर, निखर उठा सोन तालाब
बाड़मेर 
सोन तालाब की सफाई को लेकर एकजुट हुए ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ शहरवासियों के जोश, जज्बे और जुनून से बीस साल बाद एकबार फिर से बदहाल सोन तालाब निखर उठा। ग्रुप फॉर पीपुल्स और जिला पुलिस प्रशासन ,नगर परिषद बाड़मेर तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओ , संगठनों और सरकारी कर्मचारियों ने श्रमदान अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। अभियान सवेरे 8 बजे शुरू हुआ तथा छ घंटे तक चले सफाई अभियान में शहरवासियों ने तालाब के भीतरी भाग में बिखरी पॉलीथिन तथा पत्थर हटाने के साथ तालाब में जमा झाडिय़ों कचरे को हटाया। देखते ही देखते तालाब साफ सुथरा नजर आने लगा। अभियान के दौरान हर शख्स में उत्साह में नजर रहा था। वहीं जय नारायण व्यास शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान की छात्राओ ने तालाब के भीतरी भाग में सफाई के बाद मिट्टी हटाकर किनारों को स्वच्छ किया। 
सौंदर्यीकरणमें मांगा सहयोग 
अभियान के समापन समारोह मेेंं पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने शहरवासियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों विभिन्न स्कूलों के छात्रों का सफाई अभियान के सफल आयोजन और धन्यवाद दिया। देशमुख ने कहा कि तालाब शहर की धरोहर है, इसे गंदा नहीं करें। नगर परिषद आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने भी तालाब को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। 
स्वच्छता अभियान के बाद तालाब की जो तस्वीर सामने आई वह काफी सुखद थी। तालाब के किनारे पूरी तरह से गंदगी से मुक्त हो गए। इधर, वर्षों से सफाई नहीं होने से बदहाल निर्मल घाट भी रविवार को श्रमदान के दौरान निखर उठा। निर्मल घाट को शहरवासियों ने करीब आधे घंटे में ही एकदम स्वच्छ कर दिया। 

ग्रुप फॉर पीपुल्स की निगरानी 
अभियानकी शुरुआत से ही ग्रुप फॉर पीपुल्स के कार्यकर्ता और सभापति लूणकरण बोथरा तालाब पर मौजूद रहे। स्वयं भी कचरा झाडिय़ां हटाते रहे। अभियान के दौरान उन्होंने तालाब के चारों ओर चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण कर लोगों को जोश दिलाते रहे। 
पुलिस की टुकड़ी भी जुटी सफाई अभियान में 
अभियानमें पुलिस के जवानों ने भी सहभागिता निभाई, पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने तालाब के पाल पर उगी बबूल की झाडिय़ों को हटाया। इसके अलावा उस एरिया में फैले कचरे को हटाया। सोन तालाब के सौंदर्य को बहाल कर दिया ,
साथी हाथ बढ़ाना 
तालाब के किनारों पर बड़े बड़े पत्थर पड़े थे, छोटे पत्थरों को तो लोग आसानी से उठाकर फेंक रहे थे मगर वहां रखा एक बड़ा पत्थर हटाने को लेकर हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इस पर ग्रुप के वरिष्ठ सदस्स्यो ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद उस बड़े पत्थर को किनारे से हटाया। पुरे तालाब परिसर में बाबुल की झड़िया और पेड़ मस्शकत के बाद काटे गए ,तालाब के मुख्य मार्ग पर उगे बाबुल के पेड़ो को भी काटा गया ,
तालाब किनारे पौधरोपण 
स्वछ किये तालाब के किनारो पर ग्रुप सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक पैरिश देशमुख, आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई और सभापति लूणकरण बोथरा के हाथो पौधरोपण भी कराया गया तथा उन पर ट्री गार्ड लगाये गए 
फैक्ट फाइल 
पांच घंटे श्रमदान 
08 बजे प्रारंभ हुआ श्रमदान 
05 सौ लोगों ने किया श्रमदान 
10 संगठनों की रही भागीदारी 
06 घंटे चला श्रमदान 
0३ ट्रेक्टर की रही अभियान में 
02 टन के करीब कचरा हटाया 
हमारा संकल्प निखरे सोन तालाब 
पांच सौ के करीब सरकारी कर्मचारियों, संगठन सदस्यों और स्कूली छात्रों ने किया श्रमदान, उत्साह इतना कि निर्धारित समय से पहले पहुंचे शहरवासी, तालाब किनारे से झाड़ियां हटाई, किनारे हुए साफ, प्लास्टिक, पॉलीथिन अन्य कचरा हटाया 
ये बने अभियान में सहभागी
बाड़मेर के ऐतिहासिक सोन तालाब को स्वच्छ सुंदर बनाए जाने के श्रमदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवी संगठनों ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई जिनमे बाड़मेर पुलिस ,नगर परिषद ,जिला प्रशासन महेश शिक्षण संस्थान ,जय नारायण व्यास शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ,मुस्लिम , इंतजामिया कमिटी ,क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय बाड़मेर महिला मंडल आगोर , तथा बाड़मेर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी श्रमदान किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ,सभापति लूणकरण बोथरा ,आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ,ग्रुप फॉर पीपुल्स के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,अक्षय दान बारहट ,बाबू भाई शेख ,किशन सिंह राठोड, नरेंद्र तनसुखानी, इन्दर प्रकाश पुरोहित, अनिल सुखानी, हितेश आचार्य, मदन बारुपाल, रमेश सिंह इन्दा ,रमेश कड़वासरा, ललित छाजेड़, दुर्जन सिंह गड़ीसर, रेवंत सिंह सोढा, आदिल भाई, अबरार मोहम्मद, स्वरुप सिंह भाटी, दिग्विजय सिंह चुली, पार्षद दिलीप सिंह गोगादे ,जय श्री खत्री, करिश्मा भाटी, दीप्ती चौधरी, धीरज गोटी ,रफीक मोहम्मद कोतवाल ,पुखराज रामावत ,ओम प्रकाश शर्मा ,लेखराज शर्मा ,पवन शर्मा ,शहीद हुसैन ,मदन सिंह सिसोदिया , रामदान खान ,जमील खान ,आचार खान सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
आयुक्त ने किया निरीक्षण 
आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने सफाई अभियान का जायजा लिया साथ ही उन्होंने ऐतिहासिक तालाब के मूल स्वरुप को बहाल करने में दिलचस्पी दिखाई ,उन्होंने इसे रमणीक स्थान के रूप में विकसित करने कर योजना बनाने को कहा ,उन्होंमे कैचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने की बात कही आर आई अशोक शर्मा उनके साथ थे। 
ये लिए निर्णय 
तालाब के एक और रेलिंग का काम होगा 
तालब की बाउंडरी को पूरा किया जायेगा 
तालाब की सीढ़ियां की मरम्मत होगी 
तालाब की पाल पर बगीचा विकसित होगा 
{तालाब के आस-पास सामुदायिक शौचालय बनेंगे। 
{तालाब में शौच जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
{तालाब के चारों ओर पेचिंग कार्य होगा। 
{तालाब किनारे सुरक्षा जाली के साथ एलईडी लाइटें लगेगी। 
{जीपीएस मशीन से तालाब जमीन की पैमाइश होगी। 
{तालाब के आस-पास हुए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। 
{विभिन्न संगठन पौधरोपण के साथ टीगार्ड लगाएंगे। 
{तालाब के चारों आेर सीसी रोड की मरम्मत होगी

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top