बाड़मेर उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तरीय समारोह में 45 जने सम्मानित होंगे
बाडमेर।
गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 45 जनों को जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व, उपनिवेशन एवं देवस्थान राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) अमराराम चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर नगर परिषद बाडमेर के फायरमैन वेदराज मेघवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी पशुधन आरोग्य चल इकाई पचपदरा डॉ. रोहित चारण, नगर परिषद बाडमेंर के जेसीबी ऑपरेटर जगदीशसिंह, सा.नि.वि. प्रथम बाडमेर के बेलदार सुरताराम, सर्किट हाउस बाडमेर के मशालची दौलतराम, सी.के. स्कूल कवास के शारीरिक शिक्षक लूणसिंह राठौड, ब्लॉक प्रभारी भारती फाउण्डेशन चौहटन सुराब खान, बनिया धोरा बायतु निवासी रामचन्द्र कडवासरा पुत्र जुगताराम जाट, कृषि विस्तार बाडमेर के सहायक लेखाधिकारी द्वितीय नरसिंगाराम जीनगर, सुश्री पार्वती जांगिड, बालोतरा निवासी हरिश कुमार पुत्र भंवरलाल, बाल वैज्ञानिक कक्षा 8 प्रियंका सारण पुत्री चूनाराम सारण, जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा के कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार दाधीच, सीमा गृह रक्षा दल बाडमेर कम्पनी कमाण्डर किशनसिंह सोढा, तहसीलदार सेडवा सूरजभान, आयुर्वेद कम्पाउण्डर प्रमोद कुमार जयसवाल, उपखण्ड कार्यालय चौहटन के लिपिक ग्रेड प्रथम गौतमचन्द सेठिया, तहसील शिव के आफिस कानूनगो हिगलाजदान, रामावि चारलाई कला के शा.शि. जालमसिंह चांदावत, सरपंच ग्राम पंचायत राजबेरा मनोहरसिंह भाटी, उप वन संरक्षक कार्यालय बाडमेर के सहायक वनपाल नृसिंगाराम, पर्यावरण प्रेमी कोजाणियों की ढाणी लंगेरा नरपतसिंह राजपुरोहित, पटवारी बालेरा प्रकाश ढेनवाल, तहसील बाडमेर के सहायक कर्मचारी जगदीश प्रसाद, राउमावि कवास प्रधानाचार्य हरिश भाटी, राबाउमावि धोरीमना व्याख्याता श्रीमती हेमलता चौधरी, रा.आदर्श उ.मा.वि. बामसीन के अध्यापक धूडाराम भील, राउमावि गंगावास के व0अ0 विज्ञान पूनमसिंह जाखड, राउमावि मूलजी की ढाणी कक्षा 10 की छात्रा सुश्री पुष्पा, राउमावि मूलजी की ढाणी कक्षा 10 की छात्रा सुश्री उर्मिला/टीकमाराम, मदरसा गोरामाणियों की ढाणी की अध्यापिका श्रीमती जैनब बानो, टिबाणिया कल्याणपुर के अनिल कुमार जैन, राउप्रावि रेल्वे कालोनी बाडमेर के शा. शि. पुरखाराम माली, पंचायत प्रसार अधिकारी पं.सं. बाडमेर ओंकारदान, जिला कलक्टर कार्यालय के लिपिक ग्रेड प्रथम जेठाराम, ग्राम सेवक राणीगांव वीरमाराम, सचिव सवेरा संस्थान बाडमेर खीयाराम, सहायक निदेशक हीरालाल मालू, जन. स्वा. अभि. विभाग बाडमेर के सहायक अभियन्ता जयरामदास मेघवाल, राउप्रावि सुरपुरा अध्यापक मदनलाल बुनकर, उपखण्ड कार्यालय बालोतरा के लिपिक ग्रेड प्रथम बगदाराम बोस, जिला शिक्षा अधिकारी प्रा0 कार्यालय के सहायक कार्यालय अधीक्षक किशनलाल सोलंकी, जिला कलक्टर कार्यालय बाडमेर के कार्यालय सहायक अमराराम, राप्रावि उनियाला खेडा मेली प्रबोधक छगनाराम तथा ब्लॉक सर्व शिक्षा अभियान सिवाना के सन्दर्भ व्यक्ति प्रेमसिंह भाटी को सम्मानित किया जाएगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top