जल स्वावलम्बन अभियान मे जन प्रतिनिधि अहम भूमिका अदा करे- जिला कलक्टर
जैसलमेर
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के जिले मे सफल संचालन के संबंध मे उप जिला प्रमुख उम्मेद सिंह नरावत की अध्यक्षता मे अटल सेवा केन्द्र जिला परिषद मे जिला परिषद की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक मे जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतान सिंह राठौड़, पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन, सांकडा प्रधान अमतुल्ला मेहर के साथ ही जिला परिषद सदस्य एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायण सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने कहा कि राज्य सरकार ने जल संचय के लिए मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियानप ष्षुरु किया है इससे आने वाले समय मे लोगो मे जल संचय की प्रवृति को जागृत करना हैं। उन्हांेने कहा कि इस अभियान को जिले मे सूचारु रुप से संचालन करने के लिए सभी की सहभागिता जरुरी है। उन्होंने इस अभियान को जन जन का अभियान बनाने के लिए प्रचार प्रसार गतिविधियां विषेष रुप से कराने पर जोर दिया। उन्हांेने कहा कि इस अभियान के संबंध में जो गाईड लाईन राज्य सरकार द्वारा बनाई गई है उसकी अनुपालना अनुरुभी कार्य करवाए जाए। उन्होंने कहा िकइस अभियान मे जनप्रतिनिधि भी अपनी ओर से पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने अभियान के लिए ठेकेदारो, स्वयं सेवी संस्थाओं का भी पूरा सहयोग लेने की बात कही।
पोकरण विधायक शैतानसिंह राठोड ने कहा कि मानव जीवन से सीधा जुडा हुआ जल अभियान को हमे जन जन का अभियान बनाना है तभी हम इसमें सफलता प्राप्त कर सकंेगे। उन्होंने कहा िकइस अभियान मे प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिष्चित करनी है ताकि वे जल संचय के लिए आगे आए। उन्होेंने प्राचीन काल की जल संरक्षण की पद्धतियों एवं उनमे लोगो का मन से जुडाव के वृतान्त सुनाते हुए कहा कि हमें उस प्रचीन पद्धति के भाव लोगो मे भरने है। उन्होंने कहा कि जल का जीवन मे बहुत बडा महत्व है एवं जिस गति से जल का दोहन हो रहा है उससे आने वाली पीढी जल के संकट मे आ सकती है। उन्होंने बरसाती जल संरक्षण एंव संचय के लिए इस अभियान के दौरान अधिक से अधिक कार्य कराने पर जोर दिया। उन्होंने इस अभियान की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर चयनित ग्राम पंचायतों मे कराने पर विषेष जोर दिया।
जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने कहा कि जिले मे मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत 25 गांवों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इन गांवो मंे जल संचय के लिए आम जन मंे जन जागृति पैदा करने, उनका जुडाव लेने के संबंध में अनेक प्रकार की आईईसी गतिविधियां संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में जन प्रतिनिधि अपनी अहम भूमिका अदा करके लोगो की सहभागिता दर्ज करावें तभी हम इस अभियान म सफलता पा सकेेंगे। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को कहा कि वे इस अभियान के संबंध मे चयनित गांवो के सरपंचो को भी पत्र लिखें एवं उनका पूरा सहयोग हर गतिविधि मे लेवेे। उन्होंने अभियान के अन्तर्गत की जाने वाली गतिविधियों एवं क्रियाकलापों के बारे मे विस्तार से जानकारी प्राप्त की। 

उप जिला प्रमुख उम्मेद सिंह नरावत ने जिला परिषद के सदस्यों से कहा कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्हांेने कहा कि इस अभियान के संचालन से जल संरक्षण के प्रति लोगो में अवष्य ही जागृति पैदा होगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायण सिंह चारण ने बताया कि इस अभियान के संबंध मे जिला, ब्लाॅक एंव ग्राम स्तर पर राज्य सरकार से प्राप्त समस्त आईईसी सामग्री पोस्टर, स्टीकर आदि का प्रदर्षन कर दिया गया है। उन्होंने अभियान के संबंध मे बनाये गये रैली कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं जनप्रतिनिधियों को इसमे षिरकत करने का आहवान किया। अधीक्षण अभियन्ता आईडब्ल्यूएमपी भागीरथ विष्नोई ने इस अभियान के क्रियाकलापों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी एवं इसमें किए जाने वाले कार्यो के बारे मे भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री जल अभियान के संबंध मे दिलाई प्रतिज्ञा

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के संबंध मे आयोजित हुई कार्यषाला के दौरान संभागियों को वर्षा जल संचय के संबंध मे जिला कलक्टर विष्व मोहन षर्मा ने प्रतिज्ञा दिलाई।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top