हिन्दुत्व का मुद्दा छोड़ा तो अर्श से पर्श पर आने मे समय देर नहीं लगेगी. इंद्र सिंह
जैसलमेर
राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रणेताए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विश्व हिन्दू परिषद् के संरक्षक अशोक सिंघल को बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
बजरंग दल के संयोजक लालूसिंह सोढ़ा ने बताया कि हिन्दू ह्रदय सम्राट अशोक सिंघल को गुरुवार को रात्री 8 बजे स्थानीय आदर्श विद्यामन्दिर गांधी कॉलोनी मे श्रद्धांजली का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे सर्व पृथम अशोक सिंघल तथा भगवान श्रीराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित तथा पुष्पांजली अर्पित कर विधिवत रूप से शुरू किया गया। विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष टीकुराम ने अशोक सिंघल के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्री इंद्रसिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित करने वाले माननीय अशोक जी सिंघल का जीवन प्रत्येक हिन्दू के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। तथा अशोक सिंघल भगवान श्री राम के भव्य राम मंदिर का जो सपना जो हमारे बीच छोडकर गए है उस कार्य को पूरा करने के लिए जनजाग्रती लाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजली होगी। आज जो सत्ता में है वो यह नहीं भूले की उनको इस मुकाम तक पहुँचने मे हिन्दुत्व का मुद्दा प्रमुख था उनको हिदायत देते हुए कहा की हिन्दुत्व के मुद्दे को नहीं छोड़े वरना जिस गति से आपको पर्श से अर्श तक पहुंचाया है उसी गति से अर्श से पर्श पर आने मे देर नहीं लगेगी। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री पवन वैष्णव ने किया।
इस अवसर पर प्रबुद्ध नागरिको सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघए विश्व हिन्दू परिषद्ए बजरंग दलए विद्या भारती सेवा भारतीए सीमा जन कल्याण समितिए भारत विकास परिषद्ए पतंजलि योग समिति एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने माननीय अशोक जी सिंघल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रांत कार्यकारणी के सदस्य अमृतलाल दैया तथा अध्यक्ष विहिप जैसलमेर जिलाध्यक्ष अनोपसिंह पिथला थे।
नाचनारू. विश्व हिन्दू परिषद के हिन्दू ह्रदय सम्राट अशोक सिंघल को श्रद्धांजली दी गई। बजरंग दल के रणवीरसिंह ने बताया की नाचना के स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को दोपहर 12रू00 बजे अशोक सिंघल की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर तथा मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजली दी गई। अशोक सिंघल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया की हिंदुओं को एसे महापुरुषों के कदमो पर चलना ही उन महान दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रद्धांजली होगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघए विश्व हिन्दू परिषदए बजरंग दल तथा संघ के विभिन्न संघठनो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top