बाड़मेर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस ने निकाला मौन जूलूस 
बाड़मेर। 
जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर की रविवार को आपता बैठक आदर्श स्टेडियम में जिलाध्यक्ष फतेहखां की अध्यक्षता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश चैधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। बैठक में बाड़मेर के तीन दिवसीय दौरे पर आई राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिला कांग्रेस कमेटी बाड़मेर द्वारा पिछले तीन दिन से जनहित की प्रमुख समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देने के लिए समय वच अनुमति नहीं देने के विरूद्ध में यह निर्णय किया गया क मुख्यमंत्री ने अडि़यल रवैया अपना कर लोकतंत्र की हत्या की और आमजन की आवाज को दबाने का  प्रयास किया जो उनकी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। 
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भारत की एकमात्र ऐसी मुख्यमंत्री है जो जनहित के मुद्दे उठानें एवं ध्यान आकर्षित करने के लिए विपक्षी दल कांग्रेस को मिलने का समय तक नहीं दिया जबकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री हमेशा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकत्र्ताओं की बात सुन जन समस्याओं के निराकरण में  हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते है, लेकिन राजस्थान की मुख्यमंत्री के तानाशाही रवैया अपनाकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकत्र्ताओं से मिलने को इंकार कर दिया यह लोकतंत्र की हत्या है।  
जिला प्रवक्ता मुकेश जैन ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया  गया कि स्टेडियम से अहिंसा सर्किल तक पैदल मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के  चरणों में ज्ञापन समर्पित किया जाये। 
बैठक को पूर्व मंत्री अमीन खां, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, जिलाध्यक्ष फतेह खां, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पूर्व विधायक पदमाराम मेघवाल, मदन प्रजापत, प्रदेश सचिव शमा बानो सहित कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया। 
बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष फतेहखां, पूर्व सांसद हरीश चौधरी, पूर्व मंत्री अमीन खां, विधायक मेवाराम जैन एवं जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में स्टेडियम से अहिंसा सर्किल तक पैदल मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला गया। 
इस जुलुस में पूर्व मंत्री गफूर अहमद, उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी, पाटोदी प्रधान रशीदा बानो, गडरारोड प्रधान तेजाराम मेघवाल, गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम चौधरी, बायतु प्रधान सिमरथाराम बेनिवाल, बालोतरा ओमप्रकाश भील, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृदुरेखा चौधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भूराराम सारण, यूथ कांग्रेस लोकसभाध्यक्ष ठाकराराम माली, बाड़मेर-बालोतरा नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, रतनलाल खत्री, जिला उपाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, महामंत्री चैनसिंह भाटी, प्रवक्ता मुकेश जैन गोविन्द थोरी, ब्लाॅक अध्यक्ष दिनेश कुलदीप, बच्चूखां, प्रेमसिंह, मोटाराम मेगवाल, रहीम खां, पीसीसी सदस्य रोशनअली छीपा, जिला कांग्रेस सचिव खेताराम चैधरी, हंसराज गोदारा, मुकनसिंह राजपुरोहित किशन कागा, कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद धतरवाल, नरेश देव सहारण, हनीफ खां, हुसैन खां, मूलाराम जांणी, रूपाराम सारण, लक्ष्मणसिंह गोदारा, पूर्व प्रधान उदाराम मेगवाल, ब्लाॅक कोषाध्यक्ष दीपक परमार पार्षद दिलीपसिंह गोगाद, किशोर शर्मा, ईशाक खां राजक, रऊफ राजा, कचरा खां, बगताराम भाम्भू कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चैधरी सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकत्र्ता शामिल हुए। 
जिला प्रवक्ता जैन ने बताया कि यह मौन जुलूस स्टेडियम से प्रारम्भ होकर नेहरू नगर ओवरब्रिज से होकर अहिंसा सर्किल पहुंचा जहां कांग्रेस पदाधिकारियो ने ंराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्र्यापण कर दो मिनट का मौन रखा। गांधीजी के प्रिय भजन गाते हुए मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि  देने का प्रार्थना की। तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष फतेहखां ने ज्ञापन को पढ़कर गांधी जी के चरणो में समर्पित किया। मौन जूलूस में कांग्रेस कार्यकत्र्ता हाथों में कांग्रेस का ध्वज लेकर अनुशासित तरीके से मुंह पर काली पट्टी बांधकर चल रहे थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top