बाड़मेर विकास में युवा भागीदार बनेंः विश्नोई
बाड़मेर। 
देश के विकास के लिए युवाआंे को जागरूक होना होगा। युवा सकारात्मक सोच के साथ सभी का विकास कर सकते है। विकास में युवा भागीदार बनें।
यह बात नेहरू युवा केन्द्र, बाड़मेर द्वारा आयोजित युवा नेतृत्व एवं समुदाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शिव में बोलते हुए विकास अधिकारी किशनलाल विश्नोई ने कही। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े ग्रामीण नेहरू युवा मंडल ग्रामीण विकास में अपना सराहनीय योगदान दे रहे है। आवश्यकता इस बात की है कि इन मंडलों को आने वाले समय में युवाओं को उचित मार्गदर्शन मिलता रहे ताकि यह और अधिक गति से कार्य करते रहे।
इस अवसर पर ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह सोढ़ा ने कहा कि युवा लोगों को नशा छुड़वाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में जागृति लाने का आह्वान किया। उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी नीम्बाराम बारूपाल ने कहा कि बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए सरकार की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने भी समय-समय पर बाल विकास परियोजनों में अपनी भागीदारी देकर महिला एवं बाल विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
अतिरिक्त ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता होना आवश्यक है। नेहरू युवा केन्द्र के युवा इस संबंध में अपनी भागीदारी को और अधिक बढ़ा सकते है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही समुचित क्षेत्र का विकास संभव है।
राउमावि शिव के व्याख्याता जगदीश प्रसाद ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि अब वह समय चला गया जब महिलाएं पीछे रहती थी। अब महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। ऐसे में बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देना होगा। इससे संपूर्ण परिवार, समाज व देश का विकास होगा।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि देश के विकास के लिए युवा जागृति संभव है। इस दिशा में नेहरू युवा केन्द्र महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। युवा जागरूक होने से ही क्षेत्र की हर समस्याओं का हल संभव है। उन्होंने युवाओं को एकजुट रहकर सामाजिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को तलाशने की जरूरत है। उनके अनुरूप योजनाएं बनाएं और जिला मुख्यालय पर भिजवाएं ताकि उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया जा सकें। उन्होंने क्षेत्र में स्थापित तेल कंपनियां व पाॅवर प्लांट्स के अधिकारियों से भी आह्वान किया कि क्षेत्र में बेरोजगारी को खत्म करने के लिए युवाओं का साथ दें। 
कार्यक्रम में अभयसिंह राठौड़ प्रचेयता, आईसीडीएस, कानाराम गोयल पत्रकार, महिपालसिंह अनुदेशक, आईटीआई, राष्ट्रीय सेवा कोर के मेहरदीन, नेहरू नवयुवक मंडल शिव के अध्यक्ष जगदीश खत्री, नेहरू नवयुवक मंडल रोहिड़ी के सचिव इमदाद खान नोहड़ी, नेहरू नवयुवक मंडल सोलंकिया के अध्यक्ष इनायत खां सोलंकी सहित चालीस से अधिक प्रतिभागियों ने शिरकत की।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top