रघुवर दास बने झारखंड सीएम, नहीं पहुंचे अमित शाह और पीएम
रांची। 
जमेशदपुर (पूर्व) से विधायक रघुवर दास ने रविवार को सुबह झारखंड के सीएम के पद और गोपनीयता की शपथ ली।राज्यपाल डॉ. सईद अहमद ने रांची के बिरसा मुंडा मैदान में रघुवर दास को शपथ दिलाई। वह राज्य के 10वें सीएम बने।भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे रघुवर दास राज्य के पहले गैर आदिवासी सीएम बने हैं।
raghubar das takes oath as jharkhand chief ministerउनके बाद सीपी सिंह ने झारखंड के कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। फिर नीलकंठ सिंह मुंडा, आजसू के चन्द्रप्रकाश चौधरी और भजपा डॉ. लुईस मरांडी ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। 
उनके शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आने का भी कार्यक्रम था लेकिन सुबह में घने कोहरे के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। हालांकि केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
रघुवर दास इससे पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के साथ उसके चहुमुखी विकास करने का वादा भी किया है। उन्होंने टाटा स्टील में एक मजदूर के तौर पर काम किया, फिर बाद में वह राजनीति में आ गए। उन्होंने भाजपा के गठन से ही पार्टी का दामन पकडे रखा। वह हमेशा पार्टी के साथ रहे हैं।
गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में भाजपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिली है। भाजपा और आजसू गठबंधन को कुल 42 सीटें मिली हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top