Modi cabinet expansion : Parrikar, Prabhu, Rudy take oath as cabinet ministersमोदी मंत्रिमंडल विस्तार : गिरिराज सिंह, सांवरलाल जाट, राज्यवर्घन राठोर ने ली शपथ
नई दिल्ली। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का रविवार को छह महीने बाद पहला विस्तार हुआ। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। उनके बाद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बेहद करीबी जे पी नड्डा ने शपथ ली। नड्डा के बाद आम चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हरियाणा के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह को भी मोदी ने कैबिनेट पद से नवाजा है। हालांकि, वह अभी किसी समारोह के सदस्य नहीं हैं।
बिहार के सारन से लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। शिव सेना के सुरेश प्रभु को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि, उन्हें कैबिनेट मे शामिल करने को लेकर उनकी पार्टी खुश नहीं है।
समारोह में पीएम मोदी समेत सभी आला भाजपा नेता मौजूद हैं। हालांकि, शिव सेना ने अपने आप को इस कैबिनेट विस्तार से दूर रखा है। पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली नहीं आए।
कैबिनेट मंत्रियों के बाद तीन राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) के मंत्रियों ने शपथ ली। तेलंगाना से पार्टी के वरिष्ठ नेता बंगारू दत्तात्रेय ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। पार्टी के अल्पसंख्यक चेहरा मुख्तार अब्बास नकवी को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। सूत्रों का कहना था की उन्हें स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऎसा हुआ नहीं। कहा जा रहा है कि पार्टी में साबिर अली को पार्टी में शामिल किए जाने से नाराज होकर नकवी ने जो ट्वीट किया था, वह उनकपर भारी पड़ा।

राजस्थान से भी दो राज्यमंत्रियों को कैबिनेट में शçामल किया गया है। अजमेर से कांग्रेस के सचिन पायलट को हराने वाले सावंरमल जाट को शामिल किया गया है। वहीं, जयपुर ग्रामीण से सांसद कर्नल राज्यवर्घन राठोर को भी पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट में जगह दी है।

उत्तर प्रदेश के फतेपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योती को भी कैबिनेट मे शामिल किया गया है। बंगाल से सांसद और बॉलीवुड गायक बाबुल सुपरियो ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 
पंजाब से सांसद विजय सांपला को भी राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा को भी राज्यमंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top