कानिस्टेबल लिखित परीक्षा एक जून को
बाडमेर, 21 मई। 
कानिस्टेबल के पद पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा एक जून, 2014 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक जिला मुख्यालय बाडमेर, उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा व सिवाना तथा तहसील मुख्यालय पचपदरा पर आयोजित कीे जाएगी।
जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त शर्मा द्वारा एक आदेश जारी कर उक्त परीक्षा कार्य को सुचारू रूप से सम्पादित किये जाने हेतु समन्वयक एवं सहायक समन्वयक अधिकारी नियुक्त किए गए है। आदेशानुसार जिला मुख्यालय बाडमेर हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रधुनाथ गर्ग को समन्वयक एवं उप अधीक्षक पुलिस एससी/एसटी सेल बाडमेर ओम प्रकाश को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा महेश मीणा को समन्वयक एवं उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी बालोतरा अमृतलाल जीनगर को सहायक समन्वयक, उपखण्ड मुख्यालय सिवाना हेतु उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी वृत गुडामालानी रमेश चन्द्र मीणा को समन्वयक तथा तहसील मुख्यालय पचपदरा हेतु उप अधीक्षक पुलिस वृताधिकारी चैहटन किशनसिंह भाटी को समन्वयक नियुक्त किया गया है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top