राजस्थान के ये सांसद केंद्र में बनेंगे मंत्री! 

जयुपर। 
केंद्र में भाजपा की ओर से सरकार बनाने की कवायद शुरू होने के बाद ही मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। माना जा राह है कि प्रदेश से तीन सांसदों को मंत्री पद मिल सकता है। 
rajasthan three mps will be cabinet ministersइनमें एक को कैबिनेट और दो राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। इसमें सांवरलाल जाट, ओम बिड़ला और अर्जुनराम मेघवाल का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर भी चर्चा हुई। 
इसमें अधिकाधिक सीट देने वाले राज्यों जैसे उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश से सीटों के अनुपात के अनुसार मंत्री बनाने का निर्णय भी किया गया है। केंद्र में सरकार बनाने के लिए प्रदश भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रदेश भाजपा की ओर से मिशन 25 शुरू किया गया था और उसमें पार्टी ने सफलता भी हासिल की।
अब सीटों के अनुपात के अनुसार राजस्थान से कम से कम तीन सांसदों को केंद्र में मंत्री पद मिलने की संभावना जताई जा रही है इस संबंध में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता भी की है।
ये भी दौड़ में शामिल
जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, उदयपुर सांसद अर्जुन मीणा, गंगानगर सांसद निहालचंद, झुझुनूं सांसद संतोष अहलावत और बाड़मेर सांसद कर्नल सोनाराम भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।
इन पर निगाहें
केंद्र सरकार में मंत्री पद के लिए अजमेर सीट से कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष सचिन पायलट को हराने वाले सांवरलाल जाट का नाम सबसे आगे है। जाट पिछली भाजपा सरकार में भी मंत्री थे और वर्तमान में भी जलदाय विभाग का काम संभाल रहे हैं।
प्रदेश मे जाट वोटों पर निगाह रखते हुए पार्टी ने उनाक प्रमुखता से रखा है। हाड़ौती क्षेत्र के नेता ओम बिड़ला पुराने संघी है और प्रदेश में वसुंधरा राजे की खास सिपाहसालारों में उनकी गिनती होती है। 
सूत्रों के अनुसार उनके नाम की सिफाशि मध्यप्रदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने भी की है। बीकानेर के सांसद अर्जूनराम मेघवार का नाम लिया जा रहा है। उनकी पिछली लोकसभा में भी खासी सक्रियता रही है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top