महंगाई का मुंह तोड़ जवाब दे जनता: चित्रा सिंह 

बाड़मेर 
निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने सोमवार को सिणधरी और धोरीमना के विभिन क्षेत्रो का दौरा कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा । चित्रा सिंह ने सोमवार को पायलान कलां ,पायला खुर्द ,लोलावा ,सड़ा ,भैडाना ,सिन्धासवा ,लूणवा ,रतनपुरा ,भाखरपुरा ,गाँवो में सभाए कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन जुटाया। 
सभाओ को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा कि कांग्रेस शासन में जिस कदर भरष्टाचार और महंगाई बढ़ी हें उससे आम जन त्रस्त हो गया। कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोस हे ,उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत दे ऐसा जन प्रतिनिधि चुने ,चित्र सिंह ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा अति आत्मविश्वास में हें जिसके चलते अपने सिद्धांतो से समझौता कर कांग्रेस के भरष्ट नेताओ को शामिल कर रही हें ,उन्होंने कहा कि पार्टी ने जसवंत सिंह के साथ अच्छा व्यव्हार नहीं किया ,वरिष्ठ नेताओ के साथ जिस तरह का बर्ताव किया जा रहा हें उससे भाजपा पर अंगुलियां उठने लगी हें। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह के अपमान कर मलानी के स्वाभिमान को ललकारा हें जिसका जवाब आपको सत्तरह अप्रैल को भारी तादाद में पोलिंग कर के देना हें ,उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। आपके सुख दुःख में साथी रहेंगे। चित्र सिंह के साथ राकेश जारी ,रघुवीर सिंह तामलोर ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,सहित कई लोग साथ थे वाही बड़ी तादाद में जसवंत समर्थक उपस्थित थे 


जसवंत सिंह बाड़मेर में विकास कि गंगा बहाएंगे चित्रा सिंह 




बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह ने बाड़मेर शहर जैन न्याति नोहरे के पास सभा का आयोजन कर जसवंत के लिए समर्थन माँगा ,चित्र सिंह ने कहा कि जसवंत सिंह अपना अंतिम चुनाव बाड़मेर से विकास के लिए लड़ रहे हें। भाजपा ने जो खेल उनके साथ खेला उससे उनकी भावनाए और स्वाभिमान आहात हुआ ,इसका जवाब आपको सत्तरह अप्रैल को उनके पक्ष में मत देकर करे। इस अवसर पर कैलाश मेहता ने कहा कि जैन समाज जसवंत सिंह के साथ खड़ा हें ,सभा में सम्पत सिंघवी ,केवल चंद बोहरा ,विमल वडेरा ,राकेश जारी सहित कई लोगो ने सम्बोधित किया। 


जसवंत समर्थको ने शहर के विभिन वार्डो में किया जनसम्पर्क 


बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में सोमवार को शहर के वार्ड संख्या छह ,सात और आठ में जसवंत समर्थको ने जनसम्पर्क कर वोट मांगे ,लोगो ने जसवंत सिंह को जिताने के प्रति उत्साह दिखाया। कैलाश मेहता और महेंद्र सिंह तारातरा के नेतृत्व में सेकड़ो युवा कार्यकर्ताओ ने घर घर जाकर पीले चावल बाँट लोगो को जसवंत के समर्थन में वोट देने कि अपील कि कुस्त मल ,अनिल मारूड़ी , सुलतान सिंह देवड़ा ,भूर चंद सिंघवी ,प्रेम सिंह केलनोर ,रमेश धारीवाल ,विक्रम मेहता ,राहुल बोथरा ,विक्रम माली ,मगाराम माली , तरुण मुखी ,इसलाम खान ,विजय सिंह तारातरा ,बांक सिंह ,राहुल वडेरा ,प्रेम सिंह राजपुरोहित , विमल वडेरा ,सबोज खान सहित सेकड़ो कार्यकर्ता थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top