टॉर्च थ्री डी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना  
बाड़मेर 
पूर्व विदेश मंत्री और निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह ने अपने हाई टेक प्रचार थ्री डी के रथ को बाड़मेर रेल वे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण इलाको के लिए रवाना किया। जसवंत युवा आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी तादाद में उपस्थित थे। जसवंत सिंह ने शुक्रवार प्रातः ग्यारह बजे अपने हाई टेक प्रचार का आगाज़ किया। इस थ्री डी प्रचार में जसवंत सिंह के राजनैतिक,शैक्षणिक ,सामाजिक व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया हैं वाही अंतराष्ट्रीय स्तर के नेताओ द्वारा जसवंत सिंह के सन्दर्भ में दिए बयानों को प्रमुखता से उल्लेखित किया हैं ,इसमें जसवंत सिंह के राजनितिक कद को प्रमुखता से उभार हैं। जसवंत सिंह ने मार्मिक अपील अपने मतदाताओ से की हैं। जसवंत सिंह का यह प्रचार रथ बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रो में प्रचार करेगा। इस वसर पर आवड सिंह सोढा ,इस्लाम खान बासनपीर ,नेपाल सिंह ,भाटी कैलाश मेहता ,लोकेन्द्र सिंह धीमा ,रोहित बोथरा ,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top