
91 सीटों पर मतदान जारी, दिग्गजों ने डाले वोट
नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों व तीन केन्द्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों के लिए मतदान जारी है। दिल्ली की 7,हरियाणा,उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र और ओडिशा की 10-10,मध्य प्रदेश की 9,बिहार की 6,झारखण्ड की 4 और केरल की सभी 20 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
छत्तीसगढ़,जम्मू कश्मीर,चंडीगढ़,अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप की एक-एक सीट के लिए भी वोटिंग हो रही है। 91 सीटों पर 1418 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दिल्ली में चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार डॉ हर्षवर्धन ने सुबह सुबह परिवार के साथ मतदान किया। चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष ने भी वोट डाला।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी नागपुर में सुबह सुबह मत डाला। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2009 में कांग्रेस ने 91 में से 45 सीटें जीती थी जबकि भाजपा के खाते में मात्र 13 सीटें ही गई थी। इससे पहले दो चरणों में पूर्वोत्तर की 12 सीटों पर मतदान हो चुका है।
तीसरे चरण में कई चर्चिता नेता और फिल्मी सितारें अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। दिल्ली की सबसे हॉट सीट चांदनी चौक पर कांटे की टक्कर है। यहां से कांग्रेस के कपिल सिब्बल,भाजपा के डॉ हर्षवर्धन और आप के आशुतोष चुनाव लड़ रहे हैं। 10 किलोमीटर एरिया में फैली यह देश का सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र है।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी मुकाबला कम रोचक नहीं है। यहां से पूर्व सेनाध्यक्ष और भाजपा उम्मीदवार वीके सिंह का कांग्रेस के राज बब्बर और आप की शाजिया इल्मी से मुकाबला है। चंडीगढ़ से भाजपा की किरण खेर,आप की गुल पनाग और कांग्रेस के पवन बंसल के बीच मुकाबला है।
इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद
1.कमलनाथ
2.मीरा कुमार
3.नितिन गडकरी
4.जया प्रदा
5.नगमा
6.अजय माकन
7.कपिल सिब्बल
8.जेपी अग्रवाल
9.संदीप दीक्षित
10.मनोज तिवारी
11.नवीन जिंदल
12.अजित सिंह
13.शशि थरूर
14.आशुतोष
15.डॉ हर्षवर्धन
16.जनरल वीके सिंह
17.शाजिया इल्मी
18.योगेन्द्र यादव
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें