डूबती कांग्रेस को छत्तीसगढ़ में सहारा?
नई दिल्ली। राजस्थान सहित चार राज्यों में मतगणना जारी है।शुरूआती रूझानों में भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली में बढ़त बना ली है। राजस्थान में तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। भाजपा को मध्यप्रदेश और राजस्थान स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
दिल्ली में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं। पहली बार चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुकाबला चल रहा है।
शीला से आगे निकले केजरीवाल
दिल्ली में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी ने तीसरे नंबर पर धकेल दिया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल शीला दीक्षित से आगे निकल गए हैं। तीन बार सत्ता में रही शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस तीसरे स्थान पर चल रही है।
केन्द्र सरकार का पत्र सूचना कार्यालय सोशल नेटवर्किंग साइट टि्वटर के जरिए भी सुबह आठ बजे से ही मतगणना के रूझानों और नतीजों के अलावा इनसे संबंधित रोचक जानकारियां भी मुहैया कराएगा।
छत्तीसगढ़ के 27, मध्य प्रदेश में 51, राजस्थान में 37 और दिल्ली में 14 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। मतगणना केन्द्रों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को केन्द्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। मतगणना के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बलों और राज्य पुलिस के जवानों को तैनात किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 11 और 19 नवंबर को मतदान कराया गया था। मध्य प्रदेश और मिजोरम के 25 नवंबर, राजस्थान में एक दिसंबर और दिल्ली में चार दिसंबर को वोट डाले गए थे। तमिलनाडु की येरकौड और गुजरात की सूरत पश्चिम विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी चार दिसंबर को कराए गए थे।
40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए चुनावों की मतगणना सोमवार को कराई जाएगी। राजस्थान की चूरू विधानसभा सीट पर मतदान बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार जगदीश के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया था और अब वहां 13 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें