आप बनाएगी सरकार, मुख्यमंत्री होंगे केजरीवाल
नई दिल्ली।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की और से सरकार बनाने का ऎलान कर दिया गया है। आप की दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व खुद केजरीवाल ने अपने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा था कि आप पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, यह विधायक दल की बैठक में तय किया जाएगा।
कांग्रेस ने दिया बिना शत्तü समर्थन
कांग्रेस की ओर से आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन संबंधी राज्यपाल को लिखे पत्र के बाद "आप" पार्टी सरकार बनाने को लेकर दिल्ली के 272 वार्ड में जनमत संग्रह कराया।
पार्टी के अनुसार, जनमत संग्रह में शामिल हुए 75 फीसदी लोगों ने सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है। रविवार को जनमत संग्रह के आखिरी दिन केजरीवाल भी अपनी विधानसभा सीट पर लोगों के बीच पहुंचे। वे जनता से मिल रहे समर्थन से खुश थे।
अरविंद केजरीवाल सोमवार दोपहर बाद दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार केजरीवाल दिल्ली की जनता से आप द्वारा सरकार बनाने के बारे में रायशुमारी और जनसभाओं के माध्यम से मिली जानकारी के बारे में उपराज्यपाल को अवगत कराएंगे।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा में 28 सीटें मिली हैं और कांग्रेस 8 सदस्यों के साथ तीसरे स्थान पर है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें