15 दिसम्बर को सबसे बड़ी विदाई! 
नई दिल्ली। 
नेल्सन मंडेला के लिए आयोजित स्मृति सभा में दुनिया की बड़ी हस्तियों के शरीक होने के बाद अब उनके अंतिम संस्कार को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।
माना जा रहा है 15 दिसंबर को होने जा रहा मंडेला का अंतिम संस्कार अब तक किसी को दी गई सबसे बड़ी अंतिम विदाई होगी। जिसमे करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

उन्हें दफनाने से पहले करोड़ों लोग पूरे प्रिटोरिया में सड़कों के किनारे खड़े होकर मंडेला के ताबूत को देखेंगे। 

ये रही हैं दुनिया की सबसे खास "विदाई"

प्रिंसेस डायना
अनुमान है कि 1997 में राजकुमारी डायना के अंतिम संस्कार को दुनिया भर में अरबों लोगों ने टीवी पर देखा था। इतिहासकारों का मानना है कि जब तक टेलीविजन नहीं आया था, तब तक लोग किसी विशेष व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहते थे। वो साथ में बच्चों और नाती-पोतों को भी लाते थे। 

सीएन अन्नादुरई
1969 में चेन्नई में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई के अंतिम संस्कार में करीब डेढ़ करोड़ लोग शामिल हुए थे। उनकी लोकप्रियता की वजह एक शानदार वक्ता और लेखक होने के अलावा ये भी थी कि उन्होंने हिंदी को नकारते हुए तमिलों के लिए एक अलग भाषाई पहचान बनाई थी।

महात्मा गांधी
महात्मा गांधी को अंतिम विदाई देने के लिए लाखों लोगों की भीड़ इकटा हुई थी। गांधी पर लिखी किताबों के मुताबिक उनकी शवयात्रा में भी हजारों की संख्या में लोग साथ चल रहे थे। सड़क के दोनों ओर खडे लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए खडे थे। दिल्ली में यमुना के किनारे राजघाट पर लाखों लोग इकट्ठा हो गए थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top