गूगल पर देखें विधानसभा चुनाव अपडेट
नई दिल्ली। 
विधानसभा चुनावों की ताजा अपडेट अब गूगल पर भी देखी जा सकती हैं। गूगल ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी पोर्टल शुरू किया है। 
गूगल के ऑफिशियल ब्लॉग के अनुसार फिलहाल इस पोर्टल में राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के विधानसभा चुनावों से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध रहेगी। 
साथ ही गूगल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी पोर्टल पर लोकसभा चुनाव को भी कवर किया जाएगा।

पांच राज्यों का अपडेट
गूगल पर देखें विधानसभा चुनाव अपडेटगूगल चुनाव पोर्टल पर इन पांच राज्यों में हिस्सा ले रहीं बड़ी पार्टियों की न्यूज अपडेट के लिए टैग्स भी बनाए हैं। मतलब इनसे जुड़ी सभी चुनाव संबंधी जानकारी इनके नाम के लिंक के साथ देखी जा सकती हैं। इसके अलावा राज्यवार भी खबरों को फिल्टर कर देखा जा सकता है। पार्टियों के चुनावों से जुड़े वीडियो भी इसी पोर्टल पर देखी जा सकती हैं।

फिलहाल कांग्रेस, भाजपा, आप और बसपा के नाम से ही फिल्टर लगाया गया है। अन्य पार्टियों से जुड़ी चुनावी अपडेट इसी पोर्टल रेगूलर न्यूज में देखी जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि फेसबुक ने भी ऎसी ही पहले से ही शुरू कर दी है।

कहां मिलेगा यह गूगल चुनावी पोर्टल
गूगल पर चुनावी अपडेट देखने के लिए आपको गूगल न्यूज पर क्लिक करना होगा। यहीं पर गूगल ने एक हाईलाइट मैसेज डिस्प्ले किया हुआ है। "गूगल 2013 इंडियन एसेम्बली इलेक्शन पेज" पर क्लिक करके सीधा चुनावी पोर्टल को देखा जा सकता है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top