इंदिरा का देश के लिए अद्वितीय योगदान- जोशी
बाड़मेर।
देश में विकासोन्मुख समाज, गरीबी निवारण, सामाजिक समानता के लिए स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी ने जो कदम उठाये, उन्हें देश कभी भुला नहीं सकेगा। उन्होनें राजा-महाराजाओं के प्रीवियर्स व विशेषाधिकारों की समाप्ति, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, बांग्लादेश का निर्माण, पृथकतावादी ताकतों का खात्मा, देश में हरित क्रांति, गरीबी उन्मूलन जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों को अंजाम देकर भारत का स्थान विश्व में शिखर पर खड़ा किया है। यह विचार वरिष्ठ कांग्रेसी धनराज जोशी ने कांग्रेस कार्यालय में श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी ने कहा कि इंदिराजी द्वारा आर्थिक क्षेत्र में उठाये गये कदमों से भारत उन्नत राष्ट्रों की श्रेणी में गिना जाने लगा है। उन्होनें अपने व्यक्तित्व से देश की सुरखा और स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाये रखा, उन पर समग्र राष्ट्र को गर्व और गौरव है।
पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती संतोष चैधरी ने श्रीमती गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश मंगल, जिला महासचिव चैनसिंह भाटी, ब्लाॅक अध्यक्ष नजीर मोहम्मद, गोरधनसिंह राठौड़, हरीशचन्द्र सोलंकी, नगर अध्यक्ष दमाराम परमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
आज के कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात् उपस्थित सभी ने महान् नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज के कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोहनलाल चैधरी, युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ठाकराराम माली, जिला महासचिव जगजीवनराम सिंधी, एन.एस.यू.आई. के पूर्व प्रदेश सचिव जगदीश सारण, जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य आलोक सिंहल, गोविंद शारदा, मेवाराम सोनी, रतनलाल सोनी, रतनलाल सोनी, किशोर शर्मा, रफीक मोहम्मद खिलजी, मुख्त्यार खान शेख, नारायणसिंह, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाॅ. मूलचन्द चैधरी, पार्षद दीन मोहम्मद, दुर्जनसिंह, रेवंतसिंह, बलदेव फुलवारिया, शांति गहलोत, कमला चैहान, कार्यालय सचिव ओमप्रकाश चैधरी, पार्षद शंकरसिंह, करनाराम चैधरी, हनुमानराम चैधरी, मिश्राराम एवं हीरालाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें