वीडियोग्राफी का कार्यक्रम निर्धारित
बाडमेर, 9 अक्टूबर। मतदाता फोटो पहचान पत्र कार्यक्रम सप्तम चरण के अन्तर्गत अक्टूबर माह के लिए वीडियोग्राफी का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण पुरोहित ने बताया कि षिव विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की वीडियोग्राफी 15 से 16 अक्टूबर तक उपखण्ड मुख्यालय षिव पर की जाएगी। इसी प्रकार बाडमेर विधानसभा के मतदाताओं की वीडियोग्राफी 17 से 18 अक्टूबर तक उपखण्ड मुख्यालय बाडमेर, बायतु विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की वीडियोग्राफी 19 से 20 अक्टूबर तक उपखण्ड मुख्यालय बायतु, पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की वीडियोग्राफी 21 से 22 अक्टूबर तक उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा, सिवाना विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की वीडियोग्राफी 23 से 24 अक्टूबर तक उपखण्ड मुख्यालय सिवाना, गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की वीडियोग्राफी 25 से 26 अक्टूबर तक उपखण्ड मुख्यालय गुडामालानी तथा चैहटन विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं की वीडियोग्राफी 27 से 28 अक्टूबर तक उपखण्ड मुख्यालय चैहटन पर की जाएगी।उन्होने मतदाता सूची 2013 में षत प्रतिषत मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने तथा उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार समस्त बी.एल.ओ. को फोटो पहचान पत्र से वंचित मतदाताओं की वीडियोग्राफी करवाने के निर्देष दिए है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top