जिला विकास दर्शन जैसलमेर पुस्तिका का हुआ विमोचन

जैसलमेर , 18 सितम्बर
जिला प्रमुख अब्दुला फकीर एवं जिला कलक्टर एन.एल.मीना ने बुधवार को जिला कलक्टर कक्ष में सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय जैसलमेर द्वारा वर्तमान सरकार की अब तक की उपलब्धियों के संबंध में प्रकाषित की गयी ’’ जिला विकास दर्षन जैसलमेर ’’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर , समाजसेवी खटनखां भी उपस्थित थे।

जिला प्रमुख फकीर ,जिला कलक्टर मीना एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष तंवर ने विमोचन के बाद विकास दर्षन पुस्तिका का बारीकी से अध्य्यन किया। जिला प्रमुख फकीर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जन कल्याणकारी एवं फ्लैगषिप कार्यक्रमों के माध्यम से आम गरीब आदमी के उत्थान के लिए कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका के माध्यम से आमजन को वर्तमान सरकार की संचालित ढ़ेरों योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी।

जिला कलक्टर मीना ने कहा कि जिला प्रषासन के सहयोग से जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाषित जिला विकास दर्षन पुस्तिका से लोगों को विकास की बहुउपयोगी जानकारियाँ मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तिका में वर्तमान सरकार के अब तक की उपलब्धियों को समाहित किया गया हैं।

उन्होनें बताया कि इस पुस्तिका में फ्लैगषिप कार्यक्रम जैसे मुख्यमंत्री अन्न सुरक्षा योजना , मुख्यमंत्री ग्रामीण बी.पी.एल.आवास योजना , मुख्यमंत्री निःषुल्क दवा योजना ,जननी षिषु सुरक्षा योजना ,मुख्यमंत्री बी.पी.एल. जीवन रक्षा कोष , मुख्यमंत्री निःषुल्क जांच योजना , मुख्यमंत्री पषुधन निःषुल्क दवा योजना ,मुख्यमंत्री शहरी बी.पी.एल.आवास योजना ,मुख्यमंत्री शुभलक्ष्मी योजना ,मुख्यमंत्री ब्याजमुक्त फसली ऋण योजना , राजीवगांधी विद्यार्थी डिजीटल योजना ,मुख्यमंत्री उच्च षिक्षा छात्रवृति योजना , राजस्थान लोकसेवा के प्रदान की गारंटी अधिनियम ,राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम की अब तक की उपलब्धियों को प्रकाषित किया गया हैं जो बहुत ही उपयोगी हैं।

उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका के माध्यम से विभिन्न विभागीय उपलब्यिों के साथ ही महत्वपूर्ण परियोजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी आमजन को मिलेगी।

नगर विकास न्यास के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने बताया कि जिला दर्षन विकास पुस्तिका के माध्यम से वर्तमान सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। उन्होंने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर सहायक जन सम्पर्क अधिकारी ईष्वरदान कविया ने जिला दर्षन पुस्तिका के बारे में जानकारी दी।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top