खुद"हीरो"बनने को राहुल ने रचा ड्रामा 

जयपुर। 
राजस्थान भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सजायाफ्ता सांसदों और विधायकों की सदस्यता बचाने संबंधी अध्यादेश पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयान को ड्रामा करार देते हुए कहा है कि उन्होंने अपने आपको हीरो बनाने के लिए ऎसा किया हैं। राजे बारां और छबडा विधानसभा क्षेत्र के बमोरी घाटागांव में एक कार्यक्रम में बोल रही थी।

उन्होंने कहा कि अब केन्द्र की कांग्रेसनीत संप्रग सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि यह कैसा शासन हैं जिसमें अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि किशनगंज की कांग्रेस विधायक निर्मला सहरिया की सात वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। 

इसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार को कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अतिवृष्टि से किसानों की फसले चौपट हो गई और किसान बर्बाद हो गए लेकिन राज्य सरकार के किसानों के रोने की आवाज सुनने के लिए न तो कान हैं और न ही उसे काश्तकारों के आंसू दिखाई पड़ रहे हैं। 

राजे ने कहा कि प्रदेश में डेंगू ने पांव पसार लिए है और अब तक इससे कई लोग मर चुके हैं लेकिन सरकार चुनाव के मद्देनजर शिलान्यास करने में लगी है और पन्द्रह दिन में सौ शिलान्यास कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मारे राजस्थान घुटनों के बल आ गया हैं। इस मौके राज्यसभा संासद माया सिंह. सांसद दुष्यंत सिंह तथा भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top