विश्व कप 2015: कार्यक्रम की घोषणा 
दुबई।
आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2015 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप का कार्यक्रम मंगलवार को घोषित किया गया। विश्व कप में भारत व पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इस प्रतियोगिता में 14 टीमें भाग लेगी। भारत का पहला मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होगा। 
विश्वकप का फाइनल मुकाबला 29 मार्च को मेलर्बन में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप बी में रखा गया हैं। भारत के साथ ग्रुप बी में पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को रखा गया हैं। ग्रुप ए में आस्ट्रेलिया, इंग्लैण्ड, श्रीलंका को रखा गया हैं।
वर्ल्ड कप के पहले दिन 14 फरवरी 2015 को न्यूजीलैंड- श्रीलंका व इंग्लैंड-आस्ट्रेलिया के बीच मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 7-7 टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top