राज्य सरकार बांट रही खैरात-भाजपा
जयपुर।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर चुनाव नजदीक आने पर हड़बड़ाहट में काम करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया है कि विद्यार्थियों को लेपटॉप देने के बदले नगद राशि देकर लोगों को गुमराह कर रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आई तो पेंशन योजना में पात्रता का ध्यान रखा जाएगा। विद्यार्थियों को लेपटॉप के बदले नगद राशि देने की सरकार की योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 600 करोड़ रूपए नगद बांटना वोट को प्रभावित करने का घृणित कार्य है। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग लेपटॉप खरीदने में किया जायेगा या नहीं यह भी प्रश्न चिन्ह है।
कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में बच्चों को लेपटॉप दिए गए उसके बाद नगद राशि देने का प्रावधान क्यों?। बजट राशि को पूरी तहर खर्च नहीं करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता ने कहा राज्य सरकार ने अब तक चार बजट पेश किए है लेकिन उसकी पूरी राशि खर्च नहीं की तथा 31 जनवरी 2013 तक 16 हजार करोड़ रूपए बचे है जिसे खर्च नहीं किया जा रहा।
उन्होंने राज्य पर कर्ज का बोझ बढ़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक लाख तीस हजार करोड़ रूपए का कर्ज होने जा रहा है जिसमें बिजली कंपनियों का 60 हजार करोड़ का कर्ज शामिल नहीं है। कटारिया ने राज्य सरकार पर पूरे चार वर्ष में सिर्फ छह हजार युवकों को ही नौकरी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि 54000 नौकरियां दी गई है जबकि 48000 कर्मचारी इस बीच सेवा निवृत्त हुए है। इस प्रकार यह आंकडा छह हजार ही बैठता है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें