सरकार जानबुझकर श्रमिक हितों की अनदेखी कर रही है

बाड़मेर 2, जून 2013,

सरकार के मजदूर विरोधी रवैये के कारण मजदूरों के कल्याण कार्य ठप्प पड़े है। यह बात ढूण्ढ़ा गांव में आयोजित मजदूरों की आम सभा में कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर की संरक्षक डाॅ. मृदुरेखा चैधरी ने कही। डाॅ. चैधरी ने कहा कि श्रम कल्याण विभाग बालोतरा में श्रम अधिकारी व श्रम निरिक्षण के पद पिछले एक साल से रिक्त पड़े है। जिसके कारण मजदूरों का रजिस्ट्रेषन नवीनीकरण समय पर नहीं हो रहा हे। राजस्थान लेबर बोर्ड के चैयरमेन बाड़मेर जिले के होने के बावजूद श्रम विभाग का दफ्तर बाड़मेर में नहीं खुल सका, यह हमारें लिए दुर्भाग्य की बात है। जिसके कारण मजदूरों का काम ठप पड़ा है। मजदूरों को षिक्षा, चिकित्सा व सामाजिक सुरक्षा का लाभ नहीं मिलने पर सरकार जिम्मेदार है। मजदूर हितों की रक्षा के लिए यूनियन सड़कों पर उतरेगी।

आम सभा को सम्बोंधित करते हुए कमठा मजदूर युनियन बाड़मेर के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने कहा कि मजदूरों के कल्याण का काम सरकार में बैठे लोग रोक रहे है। सरकार का रवैया श्रमिक विरोधी है। वहीं बडेरा ने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड में मजदूर कल्याण पर पुरे राज्य के मजदूरों पर एक करोड़ पच्चानवें लाख रूपये खर्च किये। जबकि बोर्ड ने प्रचार व प्रसार में मंत्री व मुख्यमंत्री के विज्ञापनों पर चार करोड़ रूपये खर्च कर पैसों को पानी में बहा दिया। बोर्ड ने एक करोड़ बारा लाख रूपये भारतीय जीवन बीमा को जनश्री बीमा का नाम देखकर डुबो दिये। मजदूरों के कल्याण हेतु एकत्रित षेशकर तीन सौ सात करोड़ में से 1 प्रतिषत भी मजदूरों के कल्याण पर खर्च नहीं किया गया। सरकार के श्रमकल्याण के दावे खोखले साबित हो रहे है।

लक्ष्मण बड़ेरा ने कहा कि मजदुरों की आवाज को विधानसभा में भेजकर श्रमिक हितो की रक्षा का मजदूरों को संकल्प लेना चाहिये। महामंत्री नारायण सिंह दईया ने कहा कि मजदूर युनियन का पंजीयन करवाकर स्वंय व परिवार की सुरक्षा करे। वहीं प्लास्टर वर्ग के अध्यक्ष गुलाबाराम बोचिया ने नषा प्रवृति से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं अंकेक्षक भोमाराम गोसांई ने कहा कि रिक्त पदों के कारण मजदूरों के मनवांछित कार्य नहीं हो पा रहे है। 

ढूण्ढ़ा के के भारमल नामा ने मजदूर एकता का आह्वान किया, कानाराम ने समय पर श्रमिकों के पंजियन नहीं होने पर नाराजगी जताई। भीमाराम मेघवाल ने कहा कि युनियन के सहयोग से ढूंढा गांव के दो मजदूरों को 51 हजार की विवाह सहायता मिली, गौतम नामा ने कहा कि युनियन की वजह से मजदूरों में नई क्रांति का संचार हुआ है। गुमानाराम नाम ने यूनियन का धन्यवाद ज्ञापित किया। ढूंढा की मजदूर सभा में संरक्षक डाॅ. मृदुरेखा चैधरी, अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा, प्लास्टर वर्ग अध्यक्ष गुलाबराम बोचिया, महामंत्री नारायण सिंह दईया, भोमाराम गोंसाई आदि को साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं संरक्षक डाॅ. मृदुरेखा चैधरी को साॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मजदूर सभा में सैकड़ो महिला एवं पुरूश उपस्थित थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top