"रोबर्ट वाड्रा के हाथों बेचा राजस्थान" 
रावली/रामगंज मण्डी/कोटा। 
भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने शनिवार को अपनी सुराज संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए रोबर्ट वाड्रा के हाथों राजस्थान को बेचने की बात कही। राजे शनिवार को कोटा जिले के रामगंज मंडी कस्बे तथा रावली गांव में सभाओं को संबोधित कर रह रही थी। 
राजे ने इस मौके पर कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को रोबर्ट वाड्रा के हाथों बेच दिया। इस सरकार में नीचे से ऊपर तक लूट मची है। सरकार का मुखिया हो चाहे नीचे वाले,सब के सब लूटने में लगे हैं। 

सीएमओ में अधिकारी जाति के आधार पर

वसुन्धरा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस जाति धर्म को बांटकर राजनीति करती है,जबकि भाजपा सबको साथ लेकर आगे बढ़ती है। इस सरकार ने प्रदेश के अधिकारी को भी बांट दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों की नियुक्तियां भी जाति के हिसाब से होती है। प्रदेश में अधिकारी भी जाति पूछ कर ही लगाये जाते हैं। सच्चे अथोंü में तो कांग्रेस ने पूरे प्रदेश को जातियों और मजहबों में बांट दिया है। हमारी सरकार के समय कभी ऎसा नहीं हुआ। 

एमपी-गुजरात में विकास और राजस्थान गड्ढ़े में

वसुन्धरा राजे ने कहा कि गुजरात की जनता ने नरेन्द्र मोदी की तीन बार सरकार बनाई। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की जनता ने दो-दो बार सरकार बनाई। लेकिन राजस्थान में 50 साल कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद हमारा प्रदेश इन प्रदेशों के मुकाबले कैसे पीछे रह गया। यह सोचने का प्रश्न है। उन्हें जनता ने पांच साल का मौका दिया,जिसमें बीमारू प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया। लेकिन कांग्रेस सरकार के आते ही वापस हमारा प्रदेश गaे में चला गया। जिसे वापस निकालने में हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। 

राजे ने कहा कि सरकार साढे चार साल जनता में जाने से कतराती रही,अब जब हमने यात्रा शुरू की तो सरकार ने भी संदेश यात्रा निकाल दी। मैं पूछना चाहती हूं वे अपनी इस यात्रा से जनता में क्या संदेश देगी। क्या ये कि कांग्रेस साढ़े चार साल कुछ नहीं कर पाई। 

जनता चाहेगी तो ही टिकट
वसुन्धरा ने रामगंज मण्डी तहसील के गांव रावली में कार्यकर्ताओं को नारे लगाने पर आगाह कर दिया कि वे टिकट के लिए नहीं जनता के लिए भाग दौड़ करे। जनता चाहेगी तो ही उन्हें टिकट मिलेगा।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top