प्रदेश महामंत्री बारहट ने कई गाँवो में किया संपर्क
बाड़मेर 
अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति द्वारा राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता की मांग को लेकर 8 व 9 जून को बाड़मेर में राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव की सफलता तय करने के उद्देश्य से समिति के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बारहट ,प्रभारी अर्जुनदान देथा और एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने शनिवार को कर गाँवो में सघन जन संपर्क कर महोत्सव में आम जन की भागीदारी का न्योता दिया . 
जोधपुर संभाग उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी ने बताया की अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति व राजस्थानी साहित्य एवं संस्कृति संवर्धन समिति की ओर से आयोजित हो रहे इस महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं महोत्सव महात्मा इसरदास चारण छात्रावास बाड़मेर में आयोजित होगा तथा अर्जुन देथा को इसके लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया की संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेन्द्र बारहठ और अर्जुन दान देथा ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर महोत्सव में पहुंचने का आह्वान किया और उनके इस सघन जन-संपर्क अभियान को भारी जन-समर्थन मिल रहा है। बारहट दो दिन जिले के विभिन गावो के दौरे पर रहेंगे .
जिला पाटवी रिडमल सिंह दांता ने बताया कि महोत्सव में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, जालौर, सिरोही, नागौर, बीकानेर जिलों सहित राज्य के अन्य हिस्सों एवं सीमावर्ती राज्यों से भी हजारों की तादाद में लोग जुटेंगे तथा राजस्थानी की संवैधानिक मान्यता के लिए आर-पार की लड़ाई का आगाज 'कह दो आ डंकै री चोट, पैली भाषा - पछै वोट', 'जो राजस्थानी री बात करैला, वो राजस्थान पै राज करैला' तथा 'मायड़भाषा रो अपमान, नहीं सहैला राजस्थान' नारों के साथ करेंगे।दांता के अनुसार इस मांग को लेकर प्रदेशभर में आयोजनों का दौर चलेगा जो प्रदेश का राजनीतिक माहौल बदलकर रख देंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थानी की मान्यता से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं होगा तथा दिल्ली एवं राजस्थान में सरकार के समक्ष चुनौती खड़ी की जाएगी।जिसका आगाज़ बाड़मेर से होगा .

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top