"इतावली नौसैनिकों को भगोड़ा घोषित करें"
जयपुर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि भारतीय मछुआरों की हत्या करने वाले इटली के दो नौसैनिकों को भगोड़ा घोçष्ात किया जाए और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अन्तरराष्ट्रीय दबाव बनाया जाए।
मिल सकता है संगठन महामंत्री
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जयपुर में चल रही बैठकों में संघ पदाधिकारियों के दायित्व बदलने के फैसले भी किए जाएंगे। राजस्थान भाजपा को भी प्रदेश संगठन महामंत्री मिल सकता है। इस साल विधानसभा चुनाव हैं इसलिए पार्टी संगठन महामंत्री की मांग कर रही है।
राजे समेत कई विधायक पहुंचे
राजनाथ सिंह का एयरपोर्ट पर सबसे पहले भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, विधायक राजेन्द्र राठौड़, ओम बिड़ला, वासुदेव देवनानी, डॉ. दिगम्बर सिंह, कालीचरण सराफ, राव राजेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह, जसवन्त यादव, किरण माहेश्वरी, सूर्यकान्ता व्यास, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुमन शर्मा समेत कई अन्य नेताओं ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें