फोटो में देखिये जवानो के साथ होली की खुशिया बांटी 

जैसलमेर
 देश के गृह मंत्री सुशिल कुमार शिंदे ने होली का त्यौहार बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानो के साथ पाकिस्तान की सरहद के सामने बावार वाला में मनाई .गृह मंत्री सिंदे बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे जैसलमेर पहुँच गए जहां बल के अधिकारियो ने उनका स्वागत किया .जैसलमेर से शिंदे सीधे तनोट के लिए रवाना ,तनोट से वे बावर वाला सीमा चौकी पौंचे ,जन्हा जवानो ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया .शिंदे ने यहाँ बल के अधिकारियो जवानो के साथ होली खेली . खुशिया बांटी ,शिंदे ने जवानो को होली के उपहार स्वरुप मिठाईया भी भेंट कर होली की शुभकामनाए दी .यह पहला अवसर हें जब देश के गृहमंत्री ने पश्चिमी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के जवानो के साथ होली खेली .प्रायः अपने परिवार से दूर जवान होली अकेले ही खेलते थे .इस बार गृहमंत्री के साथ होली खेल जवानो में उत्साह का संचार हुआ .शिंदे ने जवानो के साथ बैठकर उनकी समस्याओ पर चर्चा भी की .. 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top