5 करोड़ 30 लाख में बिके मैक्सवेल 

चेन्नई। आईपीएल-6 के लिए क्रिकेट प्लेयर्स की नीलामी जारी है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर ग्लैन मैक्सवेल अब तक सबसे महंगे बिके हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 5.3 करोड़ में खरीदा है। 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को भी मुंबई इंडियंस ने 4 लाख डॉलर में खरीदा है। पोंटिंग की बेस प्राइस 4 लाख डॉलर ही रखी गई थी। 
ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क को पुणे वॉरियर्स ने 4 लाख डॉलर में खरीदा है। उनकी भी बेस प्राइस 4 लाख डॉलर रखी गई थी। क्लार्क ने पिछला आईपीएल पुणे के लिए ही खेला था। भारत के तेज गेंदबाज आरपी सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने 4 लाख डॉलर में खरीदा है। 
दक्षिण अफ्रीका के जोहान बोथा को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 4.5 लाख डॉलर में खरीदा है। जेम्स फॉल्कर को राजस्थान रॉयल्स ने 4 लाख डॉलर में खरीदा है। अभिषेक नायर को पुणे वॉरियर्स ने 6 लाख 75 हजार डॉलर, मौरिस हैनरिक को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने 3 लाख डॉलर में खरीदा है। 
पंजाब किंग्स इलेवन ने ल्यूक पॉमर्शबैक को 3 लाख डॉलर में खरीदा है। फिल हग्स को मुंबई इंडियंस ने 1 लाख डॉलर में खरीदा है। थिसारा परेरा को सनराइज हैदराबाद ने 6 लाख 75 हजार डॉलर में खरीदा है। जेसी राइडर को दिल्ली डेयर डेविल्स ने 2 लाख 60 हजार डॉलर में खरीदा है। वेस्ट इंडीज के कप्तान डेरेन सामी को 4 लाख 25 हजार डॉलर में सनराइज हैदराबाद ने खरीदा है। 
आईपीएल सूत्रों के अनुसार मुम्बई 
नीलामी में आठ देशों के 101 खिलाडियों पर नौ फ्रेंचाइजी टीमें भाव लगा रही है। ये टीमें नीलामी से पहले कुछ खिलाडियों को अनुबंधित भी कर चुकी हैं। नीलामी प्रक्रिया में जिन खिलाडियों को नहीं चुना जाएगा उनसे चोटिल खिलाडियों के विकल्प के तौर पर नीलामी के बाद भी करार किया जा सकता है। गत वर्ष ट्वंटी-20 विश्व कपविजेता टीम वेस्टइंडीज के कप्तान डैरेन सेमी एक लाख डॉलर के आधार मूल्य के साथ पहली बार आईपीएल में नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा हैं। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top