यू.आई.टी. अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने पोलियो की खुराक पिलाई
जैसलमेर, 20 जनवरी
नगर विकास न्यास जैसलमेर के अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने रविवार को पल्स पोलियो महाअभियान के प्रथम चरण में सहभागिता निभाते हुए कई बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई।
तंवर ने शहर के गफूर भट्टा कच्ची बस्ती, आई.जी.एन.पी. कॉलोनी, चैनपुरा में स्थित विद्यालयाें तथा कलाकार लोहर बस्ती स्थित बी.एस.एफ. के कैम्प में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।
उन्होंने पोलियो बूथों पर उपस्थित लोगाें से कहा कि यह एक पुनीत अभियान है जिसमें सभी को चाहिए कि बढ़-चढ़ कर सहयोग करते हुए भारत को पोलियो मुक्त करने में अपनी भागीदारी निभाएं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top