'बापू राष्ट्रपिता तो सोनिया गांधी राष्ट्रमाता'
भोपाल।
एक तरफ भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी स्वामी विवेकानंद की माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम से तुलना कर विवादों में घिरे हुए हैं तो वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया चाटूकारिता की हद पार कर विवाद में घिर गए हैं। भूरिया का कहना है कि अगर महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं तो सोनिया गांधी
राष्ट्रमाता है। भूरिया का कहना है कि जिस तरह महात्मा गांधी ने बड़े पद ठुकराए थे उसी तरह सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री का पद ठुकरा कर मिसाल कायम की थी। सास इंदिरा गांधी और पति राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने पार्टी को संभाला। इसलिए वह राष्ट्रमाता है। भूरिया ने यह बयान रविवार को दिल्ली के
रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में दिया था।
भाजपा ने भूरिया के इस बयान की कड़ी आलोचना की थी। मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि सोनिया गांधी को राष्ट्रमाता कहकर भूरिया खुद का अपमान कर रहे हैं। एक बार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बरूआ ने कहा था कि इंडिया इज इंदिरा एंड इंदिरा इज इंडिया। इस बयान के बाद बरूआ राजनीतिक परिदृश्य से
गायब हो गए थे लेकिन भूरिया अपने बयान पर कायम हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें