15 भारतीयों को रिहा करेगा पाकिस्तान 
इस्लामाबाद। 
पाकिस्तान क्षेत्रीय जल सीमाओं के कथित उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किए गए 15 भारतीय मछुआरों को जल्द रिहा कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इनमे से कुछ मछुआरे एक महीना पहले अपनी जेल की सजा पूरी कर चुके हैं और इन्हें कराची जेल से जल्द रिहा कर दिया जाएगा। इन्हें वाघा सीमा के जरिये स्वदेश भेजा जाएगा।इन्हें पाकिस्तान से भारत पहुंचाने का खर्चा पाकिस्तान का ही एक गैर सरकारी संगठन वहन करेगा। रिहा किए जाने वाले मछुआरों की पहचान लखा देव भालिया,मिश्री सोलंकी,प्रकाश सोलंकी,कारो गोविंद वाजा,सुंजय जीवा सरानिया,जीवा बाडिया,भिखा बमानिया,अमरित लाल बमानिया,विजय लक्षमण सोलंकी,जीतेन्द्र कुमार,वंश जेठवा,कालू राम वाला,चुन्नीलाल कृष्ण बमानिया,बाबू भिखा बमानिया,मनसुख सोलंकी और प्रेमजी राम जेठवा के रूप में हुई है।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने पिछले महीने 57 भारतीय मछुआरों को यहां के विशेष आर्थिक प्रक्षेत्र की सीमाओं का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top