किसानों के हित को सरकार अनदेखा कर रही हैं: भाटी 

नोख
मालिक बनो यात्रा शुक्रवार को कस्बे पहुंची। यात्रा के कस्बे पहुंचने पर ग्रामीणों ने देवीसिंह भाटी का अभिनंदन किया। कस्बे के बाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाटी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तब किसान को देश का मालिक बताया था। लेकिन इसके बाद से राजनीतिक के लिए किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही हैं। उन्होने सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि तंत्र को इतना कमजोर कर दिया गया है कि आमजन को न्याय नहीं मिल पा रहा हैं। उन्होने उपस्थित जनसमुह को चुनावों के वक्त नेताओं के झांसों में नहीं आने का आह्वान किया। उन्होंने जनता से चुनावों के वक्त नेताओं से अपनी चुनावी घोषणा पत्र लिखवाने का आगह किया। उन्होने सरकार पर आरोप लगाया कि निजी कम्पनियों को तत्काल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है जबकि आम जनता को वाजिब मांगों को नहीं सुना जा रहा हैं। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुगलकिशोर व्यास ने निजी कम्पनियों को कम दामों पर जमीन उपलब्ध करवाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होने आरोप लगाया कि भूमिहीन वर्षों से आवेदन करने के बावजूद आवंटन को तरस रहे हैं। बावजूद इसके सरकार निजी कम्पनियों को प्राथमिकता दे रही हैं। 

नाचना. मालिक बनो यात्रा शुक्रवार को नाचना पहुंची। कस्बे के राजपूत धर्मशाला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए देवीसिंह भाटी ने कहा कि जनता ही सब कुछ तय करती है इसलिए जनता ही मालिक होनी चाहिए। लेकिन सरकार द्वारा किसानों को कोई फायदा नहीं दिया जा रहा है। नेताओं को पेंशन मिलती है तो किसानों को भी मिलनी चाहिए। राजनैतिक पार्टियां अवसर वादी है। चुनाव के वक्त वादा करती है लेकिन सत्ता में आने के बाद भूल जाती है। खेती योग्य जमीन किसानों को नहीं देकर कंपनियों को दी जा रही है। इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, भाजपा नेता जुगलकिशोर व्यास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top