वसुंधरा राजे नहीं बनाएंगी भाजपा छोड़कर नई पार्टी
जयपुर।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने की खबर का उनके प्रबल समर्थक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने पूरी तरह खंडन किया है।

राठौड़ ने दो टूक कहा कि यह कपोल कल्पित,पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है कि वसुंधरा राजे भाजपा छोड़कर नई पार्टी बना रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर कोई विवाद नहीं है। 

राठौड़ ने कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर कोई विवाद नहीं है। गौरतलब है कि एक अंग्रेजी दैनिक ने आज ही सूत्रों के हवाले से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की है कि वसुंधरा राजे भाजपा छोड़कर नई पार्टी बना सकती है। इस खबर से भाजपा में हड़कंप मच गया था। 

पत्रिका डॉट कॉम से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि भाजपा नेता के नाते मैं इस खबर का पूरी तरह से खंडन करता हूं। पूरी पार्टी वसुंधरा राजे के साथ है और राजे भाजपा के साथ। जब राठौड़ से पूछा गया कि क्या भाजपा में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर कोई विवाद है तो उन्होंने साफ इनकार किया। राठौड़ ने कहा कि वसुंधरा राजे हमारी नेता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी यह बात कह चुके हैं। 

पार्टी ने बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

राठौड़ की सफाई के बीच जयपुर में भाजपा कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश प्रवक्ता सुनील भार्गव ने वसुंधरा राजे के नई पार्टी बनाने की खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह शरारत पूर्ण खबर है। पूर्व पंचायती राज मंत्री कालूलाल गुर्जर और महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने भी राजे के नई पार्टी बनाने की बात को सीरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top