मुख्यमंत्री ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की
जयपुर।

वहीं सचिवालय में आयोजित समारोह में कर्मचारियों और अघिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कांगे्रस कमेटी ने भी गांधी जयंती पर पीसीसी में सवेरे ग्यारह बजे 'गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी है ' विष्ायक संगोष्ठी आयोजित की। पीसीसी अध्यक्ष चंद्रभान के साथ ही सीएम ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की।
निकाली सद्भावना रैली
गांधी जयंती के मौके पर लॉ कॉलेज की ओर से सद्भावना रैली निकाली गई। सवेरे दस बजे सद्भावना रैली रवाना हुई। रैली जेडीए सर्कल होती हुई रामबाग सर्कल पहुंची। वहां से गांधी सर्कल होते हुए दुबारा विश्वविद्यालय पहुंची। तिलक नगर स्थित एलबीएस कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई।
इस मौके पर कॉलेज स्थित सरस्वती हॉल में गांधी और शास्त्री की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। बीएड कॉलेज की छात्राओं ने भजन गाकर दोनों महापुरूष्ााें को याद किया। कॉलेज उप प्राचार्य चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य राकेश श्रीवास्तव, एलबीएस फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य राकेश गुप्ता और बीएड कॉलेज की प्राचार्य उमा तिवाड़ी ने शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
आरयू कर्मियों ने रखा उपवास
विश्वविद्यालय प्रशासन से लंबे समय से नाराज चल रहे आरयू के शिक्षक और कर्मचारियों ने गांधी जयंती पर उपवास रखकर अपना विरोध जताया। विश्वविद्यालय सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुस्तफा ने बताया कि लंबे समय से भर्तियां, चुनाव संबंधी जायज मांगों को लेकर प्रशासन से बात कर रहे हैं, लेकिन मांगें नहीं मानी जा रही हैं। आज गांधी अध्ययन केंद्र पर गांधी प्रतिमा के सामने सवेरे नौ बजे से एक बजे तक बैंठेगे और उपवास रखेंगे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें