मेवाड़ में रेल विकास की जरूरत: जोशी 

उदयपुर
केंद्रीय भूतल परिवहन एवं रेल मंत्री डॉ. सी.पी.जोशी ने कहा कि मेवाड़ में रेल विकास की बहुत जरूरत है जिसे वे पूरी करना चाहते हैं। लेकिन यह वित्तीय उपलब्धता के अनुसार किया जा सकेगा। रेल मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद मंगलवार को अपने गृह नगर नाथद्वारा जाने के लिए विमान से डबोक हवाई अड्डे पर पहुंचे डॉ. जोशी के स्वागत में संभागभर के कांग्रेसी कार्यकर्ता उमड़ पड़े। डॉ. जोशी ने पत्रकारों से कहा कि मेवाड़ में रेल विकास की जरूरतों की उन्हें जानकारी है। मेवाड़ में रेलवे के विकास की संभावनाएं और जरूरतें भी बहुत हैं। इस क्षेत्र का प्रतिनिधि होने के नाते वे विकास करना भी चाहते हैं, लेकिन इसके लिए आर्थिक संसाधनों की जरूरत पड़ेगी। 
जोशी ने कहा कि वे मेवाड़ में रेल विकास वित्तीय उपलब्धता के अनुसार करेंगे। इस बारे में उनकी रेल अधिकारियों से वार्ता चल रही है। जोशी ने कहा कि उदयपुर-गौमती फोरलेन जिसका बुधवार को शिलान्यास होने वाला है और दो दिन पूर्व घोषित भीलवाड़ा-राजसमंद फोरलेन के निर्माण से मेवाड़ में खनिज व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। 
उन्होंने कहा कि दोनों फोरलेन के निर्माण से मार्बल निर्यात बढ़ेगा। जोशी ने पत्रकारों को बताया कि रेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार तथा गुजरात चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की व्यस्तताओं के बावजूद वे अपने क्षेत्र में पहुंचकर जनता के सुख दुख में भागीदार बनने का प्रयास करेंगे। 

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top