भारी पड़ा यह ट्वीट,"पैसे दो सेक्स करो"
मुंबई। मिस बिकनी एशिया ऑनलाइन 2012 के आयोजकों ने भारतीय मॉडल गहना वशिष्ठ को होंगकोंग में होने वाली इस एवेंट से बाहर कर दिया है। अक्टूबर में होने वाले इस इवेंट के लिए गहना के साथ तीन भारतीय मॉडल्स को सलेक्ट किया गया था लेकिन गहना का हालिया ट्वीट उन पर भारी पड़ गया।
प्रिवेंशन ऑफ इममोरल ट्रैफिकिंग एक्ट (पिटा)के तहत भारी जुर्माना किया जा सकता है। मिस बिकनी कंटेस्ट के आयोजकों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। सूत्रों के मुताबिक महिला संगठनों ने उनको कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में गहना के खिलाफ केस करने का दावा किया गया है। गहना को हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उसे राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
मिस बिकनी ऑन लाइन के भारतीय फ्रेंचाइजी होल्डर पर अंतरराष्ट्रीय समिति का काफी दबाव था। मिस बिकनी कंटेस्ट के लिए गहना का सलेक्शन किए जाने पर आर्टिस्ट इंक के प्रमोटर फ्लिन रेमेडियोस ने कहा था कि ऑन लाइन कंटेस्ट में गहना को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। फ्लिन भारत में मिस बिकनी इंडिया से 2007 से जुड़े हुए हैं।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें