विपुल मेहता बने इंडियन आइडल 
मुंबई। 
अपने प्रतिद्वंद्वियों देवेंदर पाल सिंह व अमित कुमार को पछाड़ते हुए विपुल मेहता इंडियन आयडल 6 के विजेता बन गए। इंडियन आयडल बनने की दौड़ में तीन प्रतियोगी थे। तीनों ही पंजाब से थे। विपुल को 50 लाख रूपए नकद, निसान माइक्रा कार और सुजुकी हयाते बाइक इनाम में मिली।
इंडियन आयडल 6 में विजेताओं का चयन प्रख्यात गायिका आशा भोंसले, अनु मलिक, सलीम मर्चेट और सुनिधि चौहान ने किया। विपुल मास कम्युनिकेशन से ग्रेजुएट है। उन्होंने संगीत आठ साल की उम्र से सीखना शुरू किया था। वे साउंड इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। विपुल वोइस ऑफ इंडिया (सीजन 2) में भी फाइनल तक पहुंच चुके हैं।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top