कहानी चोरी कर बनाई "एक था टाइगर" 

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म "एक था टाइगर" विवादों में घिर गई है। मुंबई पुलिस ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान,निर्माता आदित्य चोपड़ा सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

बोम्बे हाईकोर्ट गए थे पांडा
स्क्रिप्ट राइटर आनंद पांडा ने बोम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि उनकी कहानी को चुराकर यशराज फिल्म ने "एक था टाइगर"बनाई है। पांडा ने बताया कि 2011 में वह अपनी कहानी को लेकर यशराज फिल्म के दफ्तर गए थे। उनकी स्क्रिप्ट 50 दिन तक वहां पड़ी रही। इसके बाद कहानी की कॉपी लौटा दी गई। 

पांडा को मिलना चाहिए मुआवजा

आनंद ने राइटर्स एसोसिएशन से भी शिकायत की थी। पुलिस उपायुक्त प्रताप दिघावकर ने बताया कि राइटर्स एसोसिएशन ने कहा कि एक था टाइगर का कंसेप्ट पांडा की कहानी से मिलता जुलता है। इसलिए हमने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर राइटर्स एसोसिएशन के सूत्रों का कहना है कि पांडा के पास सोलिड केस है। उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। फिल्म और उनकी कहानी में काफी समानत है। पांडा से कहानी की कॉपी देने को कहा गया था। गौरतलब है कि फिल्म की कहानी संयुक्ता और नीलेश ने संयुक्त रूप से लिखी है। 

190 करोड़ की कमाई 

एक था टाइगर 15 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन 32 करोड़ रूपए की कमाई की थी। दो दिन में फिल्म ने 50 करोड़ कमा लिए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड 190 करोड़ की कमाई की है।

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
HAFTE KI BAAT © 2013-14. All Rights Reserved.
Top